• Sat. Sep 26th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

*गोमती तट पर वज्रपात का कहर, भैंस चराने गए किसान की

BySantosh Kumar Pandey

Aug 3, 2026

कुड़वार थाना क्षेत्र के भंडरा परशुरामपुर गांव के पास सोमवार को गोमती नदी किनारे भैंस चराने गए किसान की *आकाशीय बिजली* गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान *बजरंग सिंह उर्फ बग्गड़ (45) पुत्र सैमड़ सिंह निवासी भंड़रा पूरबपट्टी* के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मौसम खराब होने के दौरान वह वज्रपात की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक दिव्यांग एवं अविवाहित थे। सूचना पर पहुंची कुड़वार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है।