• Tue. Aug 4th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

नाचना बस स्टैंड का शौचालय बना बदबू का अड्डा, ग्राम पंचायत बेखबर, महिलाओं को होना पड़ रहा शर्मसार

ByAshok Mishra

Aug 4, 2026

नाचना, जैसलमेर मुख्य बस स्टैंड के अंदर बना सार्वजनिक शौचालय अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है। हालात इतने बदतर हैं कि वहां से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। ग्राम पंचायत नाचना की लापरवाही के चलते यह शौचालय सिर्फ नाम का शौचालय बनकर रह गया है

मौके पर ना तो साफ-सफाई की कोई व्यवस्था है और ना ही कोई सफाई कर्मचारी नियुक्त है। महीनों से सफाई नहीं होने के कारण चारों तरफ गंदगी और इतनी तेज बदबू फैली हुई है कि आम नागरिक परेशान हैं

सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं को

बस स्टैंड पर रोजाना सैकड़ों यात्रियों का आना-जाना लगा रहता है। बस से उतरने वाली महिलाओं को इस दुर्दशा के कारण सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है शौचालय में घुसना नामुमकिन होने से मजबूरन महिलाओं को खुले में जाना पड़ता है, जो बेहद शर्मनाक और सुरक्षा के लिहाज से भी गलत है

स्थानीय लोगों ने बताया कि कई बार ग्राम पंचायत को इस बारे में अवगत कराया गया, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और ग्राम पंचायत नाचना से मांग की है कि इस शौचालय की तुरंत साफ-सफाई करवाई जाए, नियमित सफाई के लिए कर्मचारी लगाया जाए और महिलाओं के लिए अलग व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, रिपोर्ट रमेश कुमार शर्मा

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

अन्य ख़बरें