*जनपद सुलतानपुर में शान्तिभंग में कुल 19 व्यक्तियों को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अन्तर्गत गिरफ्तार किया गया* पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्रीमती चारु निगम* के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री बृजनारायण सिंह के मार्गदर्शन में एवं सम्बन्धित क्षेत्राधिकारियों के निकट पर्यवेक्षण में शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रभावी कार्यवाही की गई।
इसी क्रम में आज दिनांक 05.08.2026 को थाना लम्भुआ से 06 , थाना को0 देहात से 03, थाना कुडवार से 03, थाना अखण्डनगर से 03, थाना कुडवार से 02, थाना मोतिगरपुर से 01, इस प्रकार *कुल 18 व्यक्तियों* को शान्तिभंग के दृष्टिगत धारा 170/126/135 बीएनएसएस के अन्तर्गत गिरफ्तार कर नियमानुसार सम्बन्धित माननीय न्यायालय/उपजिला मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
*जनपद पुलिस द्वारा शान्ति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही निरन्तर जारी है।
