• Sat. Aug 8th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

*साइबर थाना सुलतानपुर की त्वरित कार्रवाई, साइबर ठगी की गई ₹95,937 की धनराशि पीड़िता को कराई गई वापस*

BySantosh Kumar Pandey

Aug 7, 2026

स्थान-सुलतानपुर उत्तर प्रदेश, रिपोर्ट-संतोष कुमार पाण्डेय, विशेष सम्वाददाता चाणक्य न्यूज इंडिया

*पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्रीमती चारू निगम के कुशल निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर एवं वर्तमान नोडल अधिकारी श्री बृजनरायण सिंह तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री राघवेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम थाना के नेतृत्व में साइबर थाना सुलतानपुर की टीम द्वारा साइबर अपराध के एक प्रकरण में प्रभावी एवं त्वरित कार्रवाई करते हुए पीड़िता की ₹95,937/- की धनराशि वापस कराई गई।*
*घटना का संक्षिप्त विवरण—थाना साइबर क्राइम सुलतानपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 53/2025, धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं 66(C) आईटी एक्ट से संबंधित प्रकरण में दिनांक 20.08.2025 को पीड़िता का OPPO मोबाइल फोन चोरी हो गया था। मोबाइल चोरी होने के उपरांत उसके बैंक खाते से ₹97,200/- की धनराशि अवैध रूप से निकाल ली गई थी।*
*घटना की सूचना प्राप्त होते ही साइबर थाना पुलिस द्वारा तत्काल आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए तकनीकी एवं डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर गहन जांच प्रारंभ की गई। विभिन्न बैंकिंग एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म से समन्वय स्थापित कर निरंतर प्रयास किए गए, जिसके परिणामस्वरूप पीड़िता की ₹95,937/- की धनराशि सफलतापूर्वक होल्ड कराकर वापस कराई गई।*
*पीड़िता द्वारा धनराशि वापस मिलने पर सुलतानपुर पुलिस एवं साइबर थाना टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई की सराहना की गई।*
*जनहित में अपील——*
*साइबर थाना सुलतानपुर आमजन से अपील करता है कि यदि किसी भी प्रकार की साइबर ठगी, ऑनलाइन फ्रॉड, मोबाइल/बैंकिंग धोखाधड़ी अथवा डिजिटल अपराध की घटना घटित हो, तो बिना विलंब राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं तथा निकटतम साइबर क्राइम पुलिस थाना से संपर्क करें। त्वरित सूचना देने पर धनराशि वापस मिलने की संभावना अधिक रहती है।*
*संपर्क – साइबर क्राइम थाना, सुलतानपुर*
📞 9454401121
📞 7839863768
📞 9670798706