• Sat. Aug 8th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

ब्यावर के ‘फूड फार्म’ ने बढ़ाया शहर का मान, जोमैटो ने दिया ‘बेस्ट रेस्टोरेंट इन ब्यावर’ अवॉर्ड

ByAshok Mishra

Aug 7, 2026

शम्भू दयाल व्यास

ब्यावर। शहर के लोकप्रिय एवं प्रतिष्ठित रेस्टोरेंट फूड फार्म (Food Farm) ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम करते हुए ब्यावर को गौरवान्वित किया है। देश की अग्रणी ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी जोमैटो (Zomato) ने उत्कृष्ट सेवाओं, बेहतरीन गुणवत्ता और ग्राहकों की पसंद के आधार पर फूड फार्म को “बेस्ट रेस्टोरेंट इन ब्यावर” के प्रतिष्ठित अवॉर्ड से सम्मानित किया है।

यह सम्मान फूड फार्म को ग्राहकों से लगातार मिली शानदार रेटिंग, स्वादिष्ट व्यंजनों, स्वच्छता के उच्च मानकों और तेज एवं बेहतर सेवा के कारण प्राप्त हुआ है। शहरवासियों के बीच अपनी विशेष पहचान बना चुके फूड फार्म ने कम समय में ही गुणवत्तापूर्ण भोजन और उत्कृष्ट ग्राहक सेवा के दम पर लोगों का विश्वास जीत लिया है।

रेस्टोरेंट प्रबंधन ने इस उपलब्धि का श्रेय ब्यावर की जनता, अपने ग्राहकों और पूरी टीम को दिया है। प्रबंधन ने कहा कि यह सम्मान केवल फूड फार्म की मेहनत का परिणाम नहीं, बल्कि ब्यावरवासियों के अटूट विश्वास, स्नेह और सहयोग का प्रतीक है। ग्राहकों ने हमेशा रेस्टोरेंट के स्वाद को पसंद किया, सकारात्मक रेटिंग दी और हर कदम पर अपना समर्थन बनाए रखा, जिसके कारण यह उपलब्धि संभव हो सकी।

फूड फार्म परिवार ने इस अवसर पर सभी ग्राहकों, शुभचिंतकों और जोमैटो का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी ग्राहकों को उच्च गुणवत्ता वाला स्वादिष्ट भोजन, शुद्धता, स्वच्छ वातावरण और बेहतरीन सेवा उपलब्ध कराने के लिए पूरी टीम निरंतर प्रयासरत रहेगी।

इस उपलब्धि पर शहर के व्यापारियों, ग्राहकों और शुभचिंतकों ने फूड फार्म की पूरी टीम को बधाई देते हुए इसे ब्यावर के लिए गर्व का क्षण बताया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस तरह के सम्मान से न केवल रेस्टोरेंट की पहचान बढ़ती है, बल्कि शहर की प्रतिष्ठा भी राष्ट्रीय स्तर पर मजबूत होती है

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

अन्य ख़बरें