• Sat. Aug 8th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

राष्ट्रीय श्री सीमेंट मजदूर संघ की बैठक में श्रमिक हितों पर मंथन, प्रबंधन को सौंपा जाएगा मांगपत्र

ByAshok Mishra

Aug 7, 2026

शम्भू दयाल व्यास

ब्यावर। राष्ट्रीय श्री सीमेंट मजदूर संघ की एक आवश्यक बैठक संघ अध्यक्ष दिनेश शर्मा के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में श्रमिकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं मांगों पर विस्तार से चर्चा करते हुए उन्हें शीघ्र समाधान के लिए फैक्ट्री प्रबंधन को मांगपत्र सौंपने का निर्णय लिया गया।

बैठक में श्रमिकों ने बोनस में वृद्धि, बेहतर गुणवत्ता की वर्दी एवं फिटिंग, हीटिंग शूज, रेनकोट उपलब्ध कराने, मेडिक्लेम पॉलिसी लागू करने, आनंद विहार कॉलोनी में श्रमिकों को आवास आवंटित करने, आसान ऋण सुविधा उपलब्ध कराने तथा छुट्टियों में बढ़ोतरी सहित अन्य स्थानीय मांगों को प्रमुखता से उठाया। सभी मांगों को एकत्रित कर प्रबंधन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखने पर सहमति बनी।

इस दौरान ग्राम सरकना के ग्रामीणों द्वारा चलाए जा रहे आंदोलन की वर्तमान स्थिति एवं भविष्य की रणनीति पर भी विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। संघ अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने सभी श्रमिकों से सुझाव एवं राय लेकर आगामी कार्ययोजना तैयार करने की बात कही, ताकि श्रमिक हितों की रक्षा के लिए संगठित प्रयास किए जा सकें।

बैठक को संबोधित करते हुए संघ अध्यक्ष दिनेश शर्मा एवं महामंत्री हनुमान जांगिड़ ने श्रमिकों को आश्वस्त किया कि उनकी सभी जायज मांगों को प्रबंधन के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा तथा उन्हें पूरा कराने के लिए हरसंभव प्रयास किए जाएंगे।

बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष सलीम काठात, भुवनेश शर्मा, जब्बार काठात, हुसैन काठात, सरदारा काठात, सुलेमान काठात, रहमान काठात, गोविंद मेघवंशी, रमजान काठात (रूपनगर), ध्यानू काठात, हमीद काठात, रजाक काठात, रमेश काठात, रसीद काठात, शमसुद्दीन काठात, इस्माइल काठात, जलाल काठात सहित अनेक पदाधिकारी एवं श्रमिक उपस्थित रहे। सभी ने अपने सुझाव रखे और श्रमिक हितों के लिए एकजुट होकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968