स्थान-सुलतानपुर उत्तर प्रदेश, रिपोर्ट-संतोष कुमार पाण्डेय, विशेष सम्वाददाता चाणक्य न्यूज इंडिया
जनपद सुलतानपुर में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर *श्रीमती चारू निगम के* निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में थाना गोसाईगंज पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को मूंगर चौराहे से गिरफ्तार कर सम्बन्धित माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*घटना का संक्षिप्त विवरण—*
दिनांक 07.08.2026 को वादी अजीज पुत्र शारदा निवासी तुर्कहिया मूंगर, थाना गोसाईगंज, जनपद सुलतानपुर की तहरीर के आधार पर उसकी बहन हकीकुल निशा उम्र करीब 20 वर्ष को ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने, गाली-गलौज एवं मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में थाना गोसाईगंज पर *मु0अ0सं0 293/2026, धारा 80(2)/85/352/351(3) बीएनएस एवं 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम* बनाम 1.(पति) शमशाद पुत्र बरसाती 2. अजिया ससुर राजबहादुर पुत्र अज्ञात 3.ससुर बरसाती पुत्र अज्ञात 4.सास भेङी पत्नी बरसाती 5.ननद सुमना पुत्री बरसाती 6.देवर पिण्टू 7.देवर रमजान 8. देवर बन्टा 9.देवर मूदे पुत्रगण बरसाती नि0 गण बेनी का पुरवा राममचन्द्रपुर के पंजीकृत कर विवेचना श्रीमान क्षेत्राधिकारी महोदय जयसिंहपुर को सुपुर्द की गयी पंजीकृत किया गया। प्रकरण में आरोप है कि *प्रताड़ना से क्षुब्ध होकर हकीकुल निशा द्वारा नहर में कूदकर आत्महत्या* कर ली गई।
उक्त अभियोग में विवेचना एवं साक्ष्यों के आधार पर दिनांक 09.08.2026 को अभियुक्त *बरसाती पुत्र राजबहादुर, निवासी ग्राम बेनी का पुरवा मूंगर, थाना गोसाईगंज, जनपद सुलतानपुर, उम्र करीब 46 वर्ष* को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
*गिरफ्तार अभियुक्त—*
बरसाती पुत्र राजबहादुर निवासी ग्राम बेनी का पुरवा मूंगर, थाना गोसाईगंज, जनपद सुलतानपुर, उम्र करीब 46 वर्ष।
*गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—*
1. उ0नि0 अनिल सक्सेना
2. हे0का0 धीरेन्द्र कुमार
3. हे0का0 उमेशचन्द्र
4. हे0का0 नरसिंह यादव
5. का0 अमित कुमार
