स्थान-सुलतानपुर उत्तर प्रदेश, रिपोर्ट-संतोष कुमार पाण्डेय,विशेष सम्वाददाता चाणक्य न्यूज इंडिया
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया, जनपद सुलतानपुर द्वारा अपराध एवं अपराधियों तथा जिला बदर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं क्षेत्राधिकारी लम्भुआ महोदय के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक श्री धीरज कुमार, थाना लम्भुआ के कुशल नेतृत्व में थाना लम्भुआ पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0 301/2026, धारा 109(1), 115(2), 352, 351(3), 126(2), 3(5) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोग में नामित/वांछित अभियुक्त अनुज सिंह पुत्र जयप्रकाश सिंह, निवासी ग्राम धनेछ, थाना लम्भुआ, जनपद सुलतानपुर को दिनांक 09.08.2026 को समय करीब 21:55 बजे पकड़िया चौराहा, सैतापुर सराय से लम्भुआ की तरफ जाने वाले मार्ग पर स्थित नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद डण्डा बरामद किया गया।
*गिरफ्तारी का स्थान*—पकड़िया चौराहा, सैतापुर सराय से लम्भुआ की तरफ जाने वाले मार्ग पर स्थित नहर पुलिया।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम—*
उ0नि0 मेघनाथ
हे0का0 रंजीत सिंह रावत
का0 अभिषेक कुमार
