स्थान-सुलतानपुर उत्तर प्रदेश, रिपोर्ट-संतोष कुमार पाण्डेय, विशेष समवाददाता चाणक्य न्यूज इंडिया।
मा0 मुख्यमंत्री जी, उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु लागू की गई मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनान्तर्गत ‘‘एक दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग प्रशिक्षण’’ का आयोजन पं0 रामनरेश त्रिपाठी सभागार, सुलतानपुर में प्रातः 11 बजे से दो पालियों में हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन अध्यक्ष नगर पालिका प्रवीन कुमार अग्रवाल जी के कर कमलों द्वारा किया गया।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी स्थानीय इंजीनियरिंग कॉलेज/ आई0टी0आई0/आरसेटी के युवको/युवतियों एवं समूह सखियो को अपनी रूचि के अनुसार उद्यम स्थापित करने हेतु उत्साहवर्धन करते हुये यह आश्वासन दिया गया कि जिला प्रशासन द्वारा आपके उद्यम स्थापना में पूर्ण सहयोग एवं मार्गदर्शन किया जायेगा तथा इस कार्यक्रम में स्थानीय इंजीनियरिंग कॉलेज/आई0टी0आई0/ बडौ़दा स्वरोजगार संस्थान के युवको/युवतियों को स्वरोजगार एवं उद्यमिता के लिये प्रेरित किया गया तथा समाधान समिति लखनऊ की संयुक्त टीम में इन्टर्नल एक्सपर्ट जुगल नरायन, वित्तीय एक्सपर्ट इमरान खान, रीजिनल कोर्डिनेटर सी0एम0युवा अमन, के द्वारा एम0एस0एम0ई0 विभाग की योजनाओ सी0एम0युवा, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, एक जनपद एक उत्पाद आदि के सम्बन्ध में संबंधित विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित बैंकर्स, लाभार्थियों को उद्यम/व्यवसाय स्थापना, ऋण प्रक्रिया एवं अन्य पहलुओं पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
उक्त कार्यक्रम दो पालियों में आयोजित किया गया, जिसके प्रथम पाली में सी0एम0युवा0 के लाभार्थी/छात्र/आवेदक/डिजिटल उद्यमी एवं द्वितीय पाली में स्टेक होल्डर सी0एम0 फेलो/बैंकर्स/ आरसेटी/पालीटेक्निक/आई0टी0आई0/एन0आर0एल0एम0/कौशल विकास विभाग आदि समस्त विभागों के अधिकारीगण एवं सी0 एस0सी0 प्रबंधक आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महोदय द्वारा विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के 05 लाभार्थियों को टूलकिट प्रदान किया गया एवं सी0एम0युवा में 10 लाभार्थियों को कुल धनराशि रू0 47.75 लाख का डेमोचेक के साथ 01 लाभार्थी को आटो ई-रिक्शा की चाबी वितरित किया गया।
कार्यक्रम में उपायुक्त उद्योग सुश्री नेहा सिंह, जिला विकास अधिकारी गजेन्द्र तिवारी, डी0सी0 एन0आर0एल0एम0 के0डी0 गोस्वामी, अग्रणी जिला प्रबंधक बैंक आफॅ बडौदा समीर पात्र, निदेशक आर0से0टी0 विनय कुमार सिंह, प्रधानाचार्य आई0टी0आई0 भूपेन्द्र पाल, प्रधानाचार्य राजकीय पॉलीटेक्निक केनौरा योगेश सिंह यादव, समस्त जिला बैंक समन्वयक, विभिन्न बैंको के शाखा प्रबंधक एवं 500 से अधिक प्रतिभागियों द्वारा कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किया गया। अंत में समस्त प्रशिक्षिकों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कार्यक्रम की समाप्ति हुई।
*मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजनान्तर्गत जनपद में ‘‘एक दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग प्रशिक्षण’’ कार्यक्रम का पं0 रामनरेश त्रिपाठी सभागार में हुआ आयोजन।*
