अँकर . . वर्धा जिले में इस साल कम बारिश के कारण किसान संकट में हैं। कम पानी के चलते खरीफ की फसल खराब होने की आशंका बढ़ गई है। इसी पृष्ठभूमि में वर्धा जिले के पालकमंत्री पंकज भोयर आज खुद किसानों के बांध पर पहुंचे और खेतों में खड़ी फसलों का निरीक्षण किया।
पालकमंत्री ने खेत में जाकर किसानों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। कई इलाकों में सोयाबीन, कपास और तुअर की फसल पानी के अभाव में मुरझाने लगी है। किसानों ने बताया कि अगर आने वाले कुछ दिनों में बारिश नहीं हुई तो पूरी फसल नष्ट हो सकती है।
इस दौरान पंकज भोयर ने कहा कि सरकार किसानों के साथ खड़ी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रभावित क्षेत्रों का तत्काल पंचनामा किया जाए और किसानों को हर संभव मदद पहुंचाई जाए। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि फसल नुकसान की रिपोर्ट शासन तक पहुंचाकर मुआवजे और सहायता के लिए प्रस्ताव भेजा जाएगा।
पालकमंत्री के इस दौरे से किसानों में उम्मीद जगी है। किसानों का कहना है कि जनप्रतिनिधि जब खुद खेत पर आकर स्थिति देखते हैं, तो उनकी बात शासन तक सही तरीके से पहुंचती है।
वर्धा से सतीश काळे की रिपोर्ट
