• Sat. Sep 26th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

ASIAN GAMES में भारत को तीसरा गोल्ड

भारत ने ASIAN GAMES 2026 में तीसरा गोल्ड जीत लिया है। टीम ने महिला कबड्‌डी के फाइनल में ईरान को 37-34 से हराया है।

विमेंस टीम इंडिया ने लगातार 5वें एशियाड में मेडल जीता है। अब दोपहर 2:30 बजे पुरुष टीम का फाइनल भी ईरान से होगा।

जापान के नागोया में शनिवार को गेम्स के 7वें दिन भारत को चौथा मेडल मिला है। इनमें 2 सिल्वर और एक ब्रॉन्ज भी शामिल हैं।

पुरुष मैराथन में 44 साल बाद मेडल आया

लंबी दूरी के धावक सावन बरवाल ने पुरुष मैराथन 2 घंटे 11 मिनट 37 सेकंड की टाइमिंग के साथ सिल्वर दिलाया। इस इवेंट में भारत को 44 साल बाद मेडल मिला है। 1982 के दिल्ली एशियन गेम्स में इंडिया को ब्रॉन्ज मिला था।

ASIAN GAMES शूटिंग में इस एडिशन का 11वां मेडल आया, सिल्वर मिला

महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजिशन कैटेगरी में भारतीय टीम दूसरे स्थान पर रही। इस टीम में आशी चौकसे, तिलोत्तमा सेन और विदार्शा विनोद के नाम शामिल रहे। इंडिया को शूटिंग में 11वां मेडल मिला है। इससे पहले एक गोल्ड, 5 सिल्वर और 4 ब्रॉन्ज मिल चुके हैं।

ASIAN GAMES इंडिया मेडल टैली के 12वें स्थान पर कायम

इस गोल्ड के बावजूद भारत मेडल टैली में 12वें स्थान पर है। उसके मेडल की संख्या 27 पहुंच गई है। इसमें 3 गोल्ड, 11 सिल्वर और 13 ब्रॉन्ज शामिल हैं।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968