• Thu. Oct 8th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय में वन्यजीव सप्ताह का समापन समारोह आयोजित लोकेशन सवाई माधोपुर रिपोर्टर बृजेश त्रिवेदी

ByAshok Mishra

Oct 8, 2026

सवाई माधोपुर। वन्यजीव सप्ताह के उपलक्ष्य में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला का समापन समारोह राजीव गांधी क्षेत्रीय प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय, सवाई माधोपुर में समारोहपूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वन्यजीव संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता एवं प्रकृति के प्रति विद्यार्थियों और आमजन की भागीदारी को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया।

समापन समारोह में मुख्य वन संरक्षक (CCF) श्री शारदा प्रताप सिंह, जिला कलेक्टर श्री कानाराम, उप वन संरक्षक सवाई माधोपुर श्री सुनील, उप वन संरक्षक रणथम्भौर टाइगर रिजर्व-I श्री मानस सिंह, मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद श्री मोहित सहित श्री दिनेश जांगिड़ उपस्थित रहे।

वन्यजीव सप्ताह के दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न चित्रकला, निबंध, प्रश्नोत्तरी एवं अन्य जागरूकता संबंधी प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समापन समारोह के दौरान प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले एवं विजेता विद्यार्थियों को अतिथियों द्वारा प्रशस्ति-पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। विद्यार्थियों में प्रकृति एवं वन्यजीवों के प्रति संवेदनशीलता विकसित करने से संरक्षण के प्रयासों को दीर्घकालिक मजबूती मिलती है।

कार्यक्रम में वन्यजीव संरक्षण के महत्व, रणथम्भौर की जैव विविधता तथा प्राकृतिक धरोहर के संरक्षण के लिए जनभागीदारी की आवश्यकता पर भी प्रकाश डाला गया। उपस्थित अधिकारियों ने विद्यार्थियों को प्रकृति एवं वन्यजीवों के संरक्षण के लिए जागरूक नागरिक के रूप में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

समारोह के अंत में प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों एवं आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों, शिक्षकों तथा अन्य सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968