• Thu. May 14th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

बजट 2024:नई टैक्स रिजीम में 7.75 लाख तक की इनकम टैक्स फ्री, 17.5 हजार का फायदा

BUDGET 2024 :न्यू टैक्स रिजीम में 7.75 लाख तक इनकम टैक्स फ्रीBUDGET 2024 :न्यू टैक्स रिजीम में 7.75 लाख तक इनकम टैक्स फ्री

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लोकसभा में बजट पेश कर रही हैं। उन्होंने कहा ‘भारत की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में अपना विश्वास जताया है। उन्हें ऐतिहासिक तीसरे कार्यकाल के लिए दोबारा चुना है। मुश्किल दौर में भी भारत की अर्थव्यवस्था चमक रही है।’

निर्मला सीतारमण का लगातार 7वां बजट है। उन्होंने कहा, ‘सरकार का फोकस गरीब, महिला, युवा और अन्नदाता पर रहेगा। सरकार जॉब्स के अवसर बढ़ाएगी।’

बजट की 7 बड़ी बातें

  • पहली नौकरी वालों के लिए: 1 लाख रुपए से कम सैलेरी होने पर, EPFO में पहली बार रजिस्टर करने वाले लोगों को 15 हजार रुपए की मदद तीन किश्तों में मिलेगी।
  • एजुकेशन लोन के लिए: जिन्हें सरकारी योजनाओं के तहत कोई फायदा नहीं मिल रहा है, उन्हें देशभर के संस्थानों में एडमिशन के लिए लोन मिलेगा। लोन का 3 परसेंट तक पैसा सरकार देगी। इसके लिए ई वाउचर्स लाए जाएंगे, जो हर साल एक लाख स्टूडेंट्स को मिलेंगे।
  • बिहार और आंध्रप्रदेश के लिए: आंध्र प्रदेश को 15 हजार करोड़ और बिहार को 41 हजार करोड़ रुपए की मदद। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल,ओडिशा और आंध्र प्रदेश के लिए इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए विशेष स्कीम।
  • किसान के लिए: 6 करोड़ किसानों की जानकारी लैंड रजिस्ट्री पर लाई जाएगी। 5 राज्यों में नए किसान क्रेडिट कार्ड जारी किए जाएंगे।
  • युवाओं के लिए: मुद्रा लोन की रकम 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख रुपए। 500 टॉप कंपनियों में 5 करोड़ युवाओं को इंटर्नशिप का वादा।
  • महिलाओं और लड़कियों के लिए: महिलाओं और लड़कियों के लिए लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं के लिए 3 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान।
  • सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना:1 करोड़ घरों को 300 यूनिट तक हर महीने बिजली फ्री।
  • मोबाइल फोन सस्ते होंगे: मोबाइल फोन और पार्टस् पर कस्टम ड्यूटी कम किया। मोबाइल सस्ते होंगे। सोना और चांदी के गहनों पर कस्टम्स ड्यूटी कमकर 6% की।
  • सैलरीड के लिए: नई टैक्स रिजीम में 7.75 लाख तक तक की इनकम टैक्स फ्री, 17.5 हजार का फायदा।

बजट में क्या-क्या हुआ सस्ता: कैंसर दवा, सोना-चांदी, प्लेटिनम, मोबाइल फोन, मोबाइल चार्जर, बिजली के तार, एक्सरे मशीन, सोलर सेट्स, लेदर और सीफूडस।

By admin

पलाई रोड पर अवैध शराब के बड़े जखीरे के साथ युवक गिरफ्तार, देशी-अंग्रेजी शराब और बीयर की भारी करीब एक लाख रुपए की खेप जब्त, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा आज अपराह्न 4:30 बजे मध्य गंगा बैराज के बांये अफलक्स
पुलिस अपुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (AHT) टीम एवं श्रम विभाग टीम जनपद हाथरस द्वारा बाल श्रम/बाल भिक्षावृति/नशा के विरूद्ध अभियान चलाकर 04 नाबालिग बच्चों को बालश्रम से मुक्त कराया गया । ‼️धीक्षक हाथरस के निर्देशन में थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (AHT) टीम एवं श्रम विभाग टीम जनपद हाथरस द्वारा बाल श्रम/बाल भिक्षावृति/नशा के विरूद्ध अभियान चलाकर 04 नाबालिग बच्चों को बालश्रम से मुक्त कराया गया । ‼️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य ख़बरें