• Sun. Jul 26th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

AYODHYA अमर उजाला के पत्रकार मनोज पांडेय पर टूटा दुखों का पर्वत

AYODHYA अमर उजाला के पत्रकार मनोज पांडेय पर टूटा दुखों का पर्वतAYODHYA अमर उजाला के पत्रकार मनोज पांडेय पर टूटा दुखों का पर्वत

AYODHYA रिपोर्टर अभिषेक सिंह
AYODHYA अमर उजाला के पत्रकार मनोज पांडेय पर टूटा दुखों का पर्वत, इकलौते लाल वैभव पांडेय का असमय निधन

AYODHYA नगर का माहौल आज शोक से सराबोर है। पत्रकारिता जगत की सक्रिय आवाज़ और सरल स्वभाव के लिए पहचाने जाने वाले अमर उजाला के पत्रकार मनोज पांडेय पर दुःख का ऐसा पहाड़ टूटा है, जिसने पूरे मीडिया परिवार को स्तब्ध कर दिया है। उनके इकलौते सुयोग्य पुत्र वैभव पांडेय (22) का बीती रात हुए दर्दनाक हादसे में असमय निधन हो गया।

AYODHYA अमर उजाला के पत्रकार मनोज पांडेय पर टूटा दुखों का पर्वत
AYODHYA अमर उजाला के पत्रकार मनोज पांडेय पर टूटा दुखों का पर्वत

वैभव पांडेय अवध विश्वविद्यालय के पीछे स्थित कॉलोनी में रहकर उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे थे। बताया जाता है कि रात में अचानक उठने के दौरान वे लड़खड़ाकर मुंह के बल गिर पड़े। गिरने के साथ ही नाक व चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। हादसा इतना अप्रत्याशित था कि संभलने का मौका ही नहीं मिल पाया। परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल ले गए, मगर वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पत्रकार मनोज पांडेय, जो मूलतः थाना तारुन क्षेत्र के बालापुर निवासी हैं, अपने इकलौते पुत्र की अचानक हुई इस मृत्यु से पूरी तरह टूट चुके हैं। घर में मानो चीखों का सन्नाटा पसरा हुआ है। वैभव के निधन की खबर ने पूरे क्षेत्र में शोक की ऐसी लहर दौड़ाई कि हर आंख नम हो उठी।

मेधावी, शांत स्वभाव और सपनों से भरे युवा वैभव के चले जाने से पत्रकारिता जगत, सामाजिक संगठनों और स्थानीय समुदाय में गहरा दुःख व्याप्त है। हर कोई यही कह रहा है कि इस नाजुक घड़ी ने शब्दों को मौन कर दिया है।
पत्रकार साथियों ने एक स्वर में कहा— “यह केवल मनोज पांडेय का नहीं, हम सबका व्यक्तिगत नुकसान है; वैभव का जाना मानो किसी दीपक का अचानक बुझ जाना है।”
ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करे और शोकाकुल परिवार को इस अथाह पीड़ा को सहने की शक्ति दे।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

नवजात की मौत पर अस्पताल पर प्रशासन का शिकंजा सिटी मजिस्ट्रेट की जांच में इमरजेंसी गेट और रैंप नहीं मिला, सीसीटीवी फुटेज, स्टाफ का ब्योरा व स्वीकृत मानचित्र तलब
गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र के जोगा मुसाहिब निवासी अमित राय एवं डिंपल राय को आज गाजीपुर पुलिस के द्वारा कोर्ट में पेश किया गया। सभी अटकलों पर विराम लग गया। 1 जुलाई को को गाजीपुर के एक कालोनी में भोर में कुछ लोग के द्वारा प्रवीण राय के घर पर गोली चली थी उस में अमित राय और गोल्डन का नाम आया था उसी क्रम में आज इन दोनों की गिरफ्तारी
मानटाउन थाना पुलिस की दो बड़ी कार्रवाई, वारंटी गिरफ्तार, तेज आवाज में स्पीकर बजाने वाला चालक भी दबोचा

अन्य ख़बरें