• Tue. Aug 11th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

JAISALMER न्यायाधीश श्री सूर्य कान्त ने भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा का किया दौरा

ByAshok Mishra

Dec 13, 2025 #JAISALMER

JAISALMER माननीय मुख्य न्यायाधीश श्री सूर्य कान्त ने भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा का किया दौरा
JAISALMER | 13 दिसम्बर 2025
JAISALMER भारत के माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय ने अपने दो दिवसीय जैसलमेर प्रवास के दौरान, दिनांक 13 दिसम्बर 2025 को भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा का दौरा किया। इस अवसर पर श्री एम. एल. गर्ग, महानिरीक्षक, सीमांत मुख्यालय जोधपुर द्वारा माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय का गर्मजोशी से अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर श्री जतिंदर सिंह बिन्जी  (उप महानिरीक्षक) क्षेत्रीय मुख्यालय, जैसलमेर- उत्तर, श्री नीरज शर्मा, समादेष्टा एवं अन्य अधिकारियो सहित सीमा सुरक्षा बल के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।


दौरे की शुरुआत में माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय ने मंदिर परिसर में स्थित विजय स्तम्भ पर पुष्पचक्र अर्पित कर राष्ट्र के लिए बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके उपरांत सीमा सुरक्षा बल की विशेष गार्ड टुकड़ी द्वारा माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय को गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। तत्पश्चात उन्होंने तनोट माता के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा देश की सुख-समृद्धि एवं सुरक्षा के लिए प्रार्थना की।
इसके पश्चात माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय ने भारत-पाकिस्तान अंतर्राष्ट्रीय सीमा पर स्थित सीमा चौकी का दौरा किया। उन्होंने वहाँ तैनात सीमा सुरक्षा बल के जवानों और महिला प्रहरियो से संवाद कर उनकी कार्य-परिस्थितियों की जानकारी ली तथा विषम भौगोलिक एवं जलवायु परिस्थितियों में कर्तव्य पालन कर रहे जवानों का उत्साहवर्धन किया।


जवानों और महिला प्रहरियो को संबोधित करते हुए माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय ने कहा कि देश की प्रथम रक्षा पंक्ति के रूप में विख्यात सीमा सुरक्षा बल के जवानों की कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और समर्पण पर सम्पूर्ण देश को गर्व है। उन्होंने उल्लेख किया कि ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के दौरान सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने अत्यंत कठिन परिस्थितियों एवं संभावित शत्रु खतरों के बावजूद अदम्य साहस, सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्विघ्न निर्वहन किया, जो सराहनीय एवं प्रेरणादायक है।

अपने दो दिवसीय दौरे के अंतिम चरण में माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय ने सीमा सुरक्षा बल के जवानों की निस्वार्थ सेवा, राष्ट्र के प्रति अटूट प्रतिबद्धता एवं बलिदान भावना की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने जवानों के मनोबल को राष्ट्र की सुरक्षा का आधार बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
दौरे के समापन के पश्चात माननीय मुख्य न्यायाधीश महोदय जैसलमेर के लिए प्रस्थान कर गए।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968