• Fri. Aug 14th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

JHABUA विकासखंड राणापुर में स्वास्थ्य एवं महिला-बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित

ByAshok Mishra

Dec 21, 2025 #JHABUA

JHABUA विकासखंड राणापुर में स्वास्थ्य एवं महिला-बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित

JHABUA कलेक्टर नेहा मीना के निर्देशन में विकासखंड रानापुर में स्वास्थ्य विभाग एवं महिला एवं बाल विकास विभाग की संयुक्त समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से जुड़ी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करना रहा।


बैठक में गर्भवती महिलाओं के पंजीयन, प्रथम त्रैमास में प्राथमिकता के आधार पर एएनसी पंजीयन, हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं की पहचान एवं उपचार, चार एएनसी जांच, नवजात शिशुओं की गृह भेंट (HBNC), गर्भवती महिलाओं की ई-केवाईसी एवं डीबीटी, एनसीडी स्क्रीनिंग एवं उपचार की विस्तृत समीक्षा की गई।महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत लाडली लक्ष्मी योजना, प्रधानमंत्री मातृत्व वंदन योजना, मोटी आई के चयन, तथा कुपोषित बच्चों को एनआरसी में भर्ती किए जाने की प्रगति की भी समीक्षा की गई।


बैठक में आपसी समन्वय से योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया गया तथा लक्षित समूहों तक लाभ समय पर पहुंचाने के निर्देश दिए गए।


समीक्षा बैठक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी.एस. बघेल, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री आर.एस. बघेल, डीपीएम श्री आर.आर. खन्ना, सीबीएमओ डॉ. ऊषा गेहलोत, सहायक संचालक एवं प्रभारी सीडीपीओ श्री अजय चौहान, बीपीएम सहित स्वास्थ्य विभाग के सेक्टर सुपरवाइजर, सीएचओ, एएनएम, आशा सहयोगिनी, आशा कार्यकर्ता तथा महिला एवं बाल विकास विभाग के सेक्टर सुपरवाइजर एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

JHABUA से काश्मीर मैडा की रिपोर्ट

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968