• Fri. Aug 14th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

LATERI विराट पशु मेले का शुभारंभ 

ByAshok Mishra

Dec 21, 2025 #LATERI

LATERI विराट पशु मेले का शुभारंभ

लोकेशन LATERI संवाददाता अजय भंडारी।

भारत देश में मेले का आयोजन तो अनगिनत जगह पर होता है पर जहां सबसे अलग मेला लगता हो उसकी बात ही अलग है जी हां हम बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश के विदिशा जिले की वो तहसील जो कभी मध्य प्रदेश के गठन के बाद भी राजस्थान के टोक नवाब की रही उसी समय के पहले से यहां विराट पशु मेले का आयोजन होता आ रहा है जिसमें मुर्गा से लेकर हर तरह की दुधारू पशु के साथ घोड़े भी बेचे और खरीदे जाते हैं

LATERI नगर की तीन सीमाओं पर गुना जिला राजगढ़ और भोपाल की सीमा लगती है आसपास में सबसे बड़ा मेला ग्राउंड है तो सभी के मनोरंजन के लिए झूले के साथ नोटकी खेल-खिलौने की दुकान के साथ मीना बाजार खाने पीने की दुकान भी लगती है मेला पीछले 100 बर्ष से लगातार 20 दिसंबर से शुभारंभ होता है जिसका समापन मकर संक्रांति स्नान पर्व के बाद होता है कल नगरपरिषद अध्यक्ष शैलेश भंडारी के हाथों झंड़ा रोपण कर किया गया नगर के प्रशासनिक अधिकारीयों के साथ संपूर्ण नगरपरिषद के पार्षद कर्मचारी मौजूद रहे शुभारंभ के साथ ही नगर के सामाजिक कार्यकर्ता और सभी राजनीतिक दलों के वरिष्ठ नेताओं का सम्मान किया गया शुभारंभ को देखने के लिए लटेरी के सभी वरिष्ठ जन व्यापारी मौजूद रहे

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968