• Tue. Jan 20th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

नाबालिग लड़की को बहला-फुसला शादी का झाँसा देकर ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार

रिपोर्ट: जितेन्द्र कुमार त्रिपाठी
ब्यूरो प्रमुख बस्ती जनपद
दिनांक: 10 जनवरी 2026

बस्ती: थानाध्यक्ष मुण्डेरवा प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में मुण्डेरवा पुलिस द्वारा बी एन एस के तहत दर्ज मुकदमें में थाना मुण्डेरवा से सम्बन्धित अभियुक्त राज पुत्र स्व0 कृष्णचन्द्र ग्राम किठुरी थाना मुण्डेरवा, जनपद बस्ती, को मुखबीर की सूचना पर मुण्डेरवा रेलवे स्टेशन के बाहर से आज दिन शनिवार को समय करीब ग्यारह बजे गिरफ्तार कर लिया गया।
विदित हो कि दिनांक पांच जनवरी को थाना मुण्डेरवा पर वादी मुकदमा के लिखित तथ्यों के आधार पर अभियुक्त राज व उनकी माता जिनके द्वारा वादी मुकदमा की नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर बहला फुसलाकर भगा ले जाया गया था, के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कर विवेचना सम्पादित करते हुए उक्त कार्यवाही किया गया है।