• Tue. Jan 20th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

जैसलमेर में जिला स्तरीय ‘एक जिला-एक उत्पाद’ कार्यशाला सफल,

ByNews Editor

Jan 11, 2026

चंद्र प्रकाश पुरोहित ब्यूरो जैसलमेर
जैसलमेर में जिला स्तरीय ‘एक जिला-एक उत्पाद’ कार्यशाला सफल, निवेशकों को मिली सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी

 


जैसलमेर में जिले के औद्योगिक विकास को गति देने और निवेश को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र की ओर से शनिवार को होटल जैसल इन में जिला स्तरीय ‘एक जिला-एक उत्पाद’ कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला में जैसलमेर के पीला पत्थर उत्पाद से जुड़े उद्योगों एवं निवेशकों को राज्य सरकार की विभिन्न नीतियों व योजनाओं की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम उपखंड अधिकारी जैसलमेर श्री सक्षम गोयल की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र की महाप्रबंधक श्रीमती संतोष कुमारी ने राज्य सरकार द्वारा प्रारंभ की गई योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना-2024, राजस्थान एमएसएमई नीति-2024, ओडीओपी नीति-2024, निर्यात प्रोत्साहन नीति-2024 तथा विश्वकर्मा युवा उद्यमी प्रोत्साहन योजना सहित अन्य योजनाओं की जानकारी प्रस्तुतियों के माध्यम से दी।
महाप्रबंधक ने कहा कि ये योजनाएं जैसलमेर के औद्योगिक क्षेत्र के लिए मजबूत आधार साबित हो सकती हैं, जिससे जिले के औद्योगिकीकरण को नई दिशा और गति मिलेगी। उन्होंने एक जिला-एक उत्पाद कार्यक्रम के तहत पीले पत्थर से जुड़ी इकाइयों को अधिक से अधिक पंजीकरण कराने और योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।