• Sat. Jun 27th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

सरदारशहर / जीवनमल नाहटा मेमोरियल ट्रस्ट का सेवा कार्य सराहनीय : विधायक अनिल शर्मा , 400 कंबल वितरित”

जीवनमल नाहटा मेमोरियल ट्रस्ट का सेवा कार्य सराहनीय : विधायक अनिल शर्मा , 400 कंबल वितरित”

सरदारशहर में जीवनमल नाहटा मेमोरियल ट्रस्ट, नई दिल्ली की ओर से मंगलमूर्ति हनुमान मंदिर में कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सप्तऋषि वेदांग ऋषिकुल के बटुकों एवं अन्य जरूरतमंदों को 400 कंबल वितरित किए गए। विधायक पं. अनिल शर्मा ने अपने उद्बोधन में जीवनमल नाहटा मेमोरियल ट्रस्ट की प्रशंसा करते हुए कहा कि ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा कार्य अत्यंत सराहनीय है।

 

उन्होंने कहा कि शीत ऋतु में जरूरतमंदों को कंबल वितरित करना एक महत्वपूर्ण सेवा कार्य है। इस अवसर पर बंशीधर बोहरा, रामवतार जोशी, हुलासमल व्यास और दुर्गाराम पारीक ने भी कंबल वितरण किया। ट्रस्ट के प्रतिनिधि पूनमचंद पारीक ने बताया कि जीवनमल नाहटा मेमोरियल ट्रस्ट द्वारा प्रतिवर्ष जरूरतमंदों की सहायता के उद्देश्य से ऐसे सेवा कार्य किए जाते हैं। कार्यक्रम में उमरदीन सैयद, कल्याण सिंह मेलूसर, देवकरण जोशी, प्रहलादराय पाण्डिया, फारूक व्यापारी, मनफूल फौजी, तेजपाल मास्टर, सुरेश तिवाड़ी, रामप्रसाद बोहरा, श्रीनिवास पुरोहित, जयदेव सिंह, चम्पालाल सोनी, सत्यनारायण जागिड़, मांगीलाल जोशी, मांगीलाल तिवाड़ी, भंवरलाल तिवाड़ी, भंवरलाल आसपालसर, राजेश जोशी पुजारी, ओमप्रकाश गोगासर, संजय दीक्षित, राजेन्द्र मोदी, महावीर माली, शोभाकान्त स्वामी, शम्भूदयाल पाण्डिया, अब्दुल सतार, मुकेश राजपुरोहित, कमल आसोपा, गजेन्द्र तिवाड़ी, तरुण तिवाड़ी, नाहर सिंह, प्रदीप पांडिया नैयासर, नबाब ठेकेदार, शेर मोहम्मद, सत्यनारायण पुरोहित, प्रदीप पुरोहित सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संचालन पार्षद राजेश पारीक ने किया।

Chanakya news ke liye
चंद्र प्रकाश लाटा
सरदारशहर राजस्थान

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

टोंक से एस रहमान।नशा तस्करों, वांछित अपराधियों और अवैध खनन पर टोंक पुलिस की बड़ी कार्रवाई।
सिंहस्थ-2028 में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर उज्जैन पुलिस ने अब तक का सबसे बड़ा हाईटेक सुरक्षा प्लान तैयार किया है। इस योजना के तहत आसमान से लेकर पानी के अंदर तक कड़ी निगरानी रखी जाएगी।
जिला कलक्टर ने ली जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक,स्वास्थ्य सूचकांकों में शत-प्रतिशत लक्ष्य अर्जित करे चिकित्सा अधिकारी, रविवार ,28 जून से आयोजित पोलियो अभियान का प्रभावी क्रियान्वयन कर 5 वर्ष तक के सभी* बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलावे ,बालिकाओं को एचपीवी  वैक्सीन से करे लाभान्वित – जिला कलक्टर जोरवाल