• Thu. May 21st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

यूपी का बांदा एशिया में सबसे गर्म, पारा 45.4°C पहुंचा:ओडिशा-छत्तीसगढ़ में कई स्कूल बंद; MP-छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों में 4 दिन लू का अलर्ट

ByAshok Mishra

Apr 18, 2026
यूपी का बांदा एशिया में सबसे गर्म, पारा 45.4°C पहुंचा:ओडिशा-छत्तीसगढ़ में कई स्कूल बंद; MP-छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों में 4 दिन लू का अलर्टयूपी का बांदा एशिया में सबसे गर्म, पारा 45.4°C पहुंचा:ओडिशा-छत्तीसगढ़ में कई स्कूल बंद; MP-छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों में 4 दिन लू का अलर्ट

देश के लगभग सभी राज्यों में भीषण गर्मी पड़ रही है। उत्तर प्रदेश के बांदा में शुक्रवार को तापमान 45.4°C दर्ज हुआ, जो इस सीजन में अब तक एशिया में सबसे ज्यादा तापमान है। दिलचस्प बात यह है कि एक हफ्ते पहले, यानी 9-10 अप्रैल को देश के मैदानी इलाकों में सबसे कम 12°C तापमान भी बांदा में ही दर्ज हुआ था।

इधर, आज से अगले 4 दिन मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, झारखंड, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु और केरल में लू चलने की आशंका है।

यूपी के 16 जिलों में तापमान 40°C से ज्यादा रहा, जिससे हीटवेव यानी लू चली। प्रयागराज, वाराणसी समेत 50 शहरों में भीषण गर्मी पड़ रही है।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा के कई जिलों में तापमान 43°C के पार पहुंच गया है। MP के 13 जिलों में स्कूलों का टाइम बदला गया है।

छत्तीसगढ़ के अलावा ओडिशा के बोलांगीर, सुबर्णपुर और कालाहांडी जिलों में 21 अप्रैल तक सभी स्कूल, कॉलेज और आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

राजस्थान, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में शुक्रवार को बारिश ने थोड़ी राहत दी है। फिर भी इन राज्यों में पारा 40°C के ऊपर रहा।

पूर्वोत्तर के 13 राज्यों में बारिश और 4 में बर्फबारी का अलर्ट

जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल, बिहार, सिक्किम, बंगाल, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा में बारिश का अलर्ट है। बंगाल से लगे ओडिशा के कुछ जिलों में भी बारिश हो सकती है। इधर कर्नाटक के कुछ जिलों में ओले गिर सकते हैं।

मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तटीय कर्नाटक के जिलों में भी बारिश होगी। जिससे मौमस उमस भरा हो जाएगा। शनिवार सुबह आंध्र प्रदेश के तिरुमाला में मौसम अचानक बदल गया, यहां सुबह कोहरा छाया है।

यूपी का बांदा एशिया में सबसे गर्म, पारा 45.4°C पहुंचा:ओडिशा-छत्तीसगढ़ में कई स्कूल बंद; MP-छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों में 4 दिन लू का अलर्ट
यूपी का बांदा एशिया में सबसे गर्म, पारा 45.4°C पहुंचा:ओडिशा-छत्तीसगढ़ में कई स्कूल बंद; MP-छत्तीसगढ़ समेत 10 राज्यों में 4 दिन लू का अलर्ट

हालांकि जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल में बर्फबारी का अलर्ट है। वहीं सिक्किम के नाथुला में शुक्रवार-शनिवार को बर्फबारी हुई।

  • छत्तीसगढ़, झारखंड, मध्य प्रदेश, ओडिशा और महाराष्ट्र के कुछ स्थानों पर लू का अलर्ट है। आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, पश्चिम बंगाल, केरल और तमिलनाडु में गर्म और उमस भरा मौसम रहेगा
  • अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय में भारी बारिश होने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में आंधी और बिजली की आशंका है।

20 अप्रैल:

  • झारखंड और ओडिशा में हीटवेव की स्थिति बन सकती है, जबकि तटीय इलाकों में उमस भरी गर्मी रहेगी। ओडिशा में कुछ जगहों पर गर्म रात रहने की संभावना है।
  • अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है। कर्नाटक, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, तेलंगाना में आंधी की आशंका है।
  • जलगांव प्रशासन ने सरकारी अस्पतालों में लू से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित मरीजों के लिए अलग कमरे और बेड रिजर्व करने को कहा है। इसके अलावा सभी दवाएं भी स्टॉक में रख ली गई हैं। प्रशासन ने नागरिकों से कहा है कि वे भीषण गर्मी के दौरान सावधानी बरतें और दोपहर के सबसे गर्म समय में बाहर निकलने से बचें। अगर आपको बाहर जाना ही पड़े, तो अपना सिर ढंककर और पानी की बोतल साथ रखकर अपनी सुरक्षा करें।
  • प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को सीजन में पहली बार तापमान 43.2 डिग्री पहुंचा। जो छतरपुर के खजुराहो में दर्ज किया गया। वहीं, 9 शहरों में पारा 42 डिग्री से ज्यादा रहा। शनिवार को 16 जिलों में हीटवेव यानी, लू की चेतावनी जारी की है। इधर गर्मी के प्रकोप को देखते हुए प्रदेश के 12 जिलों में स्कूलों का समय बदल गया है।
  • यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही है। वाराणसी में गर्मी के चलते 8वीं तक के स्कूलों की टाइमिंग बदल दी गई है। प्रयागराज-झांसी समेत 17 जिलों में तापमान 40 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया गया। अगले 3 दिन तक तापमान 2-3 डिग्री बढ़ेगा। इसके बाद एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। हालांकि, बारिश की संभावना नहीं है

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

अन्य ख़बरें