राजस्थान, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, ओडिशा और बंगाल पिछले 5 दिन से पारा 40°C से 45°C के बीच बना है। कई जगह हीटवेव का अलर्ट है।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में तापमान 43.8°C होने के बाद रेलवे प्लेटफॉर्म पर पानी की फुहारें छोड़ी जा रही हैं। यूपी के 30 जिलों में लू का अलर्ट है। आगरा में ताजमहल पहुंचे 6 पर्यटकों की तबीयत बिगड़ गई। प्रयागराज में पारा 44°C के ऊपर है।
राजस्थान के उदयपुर, जयपुर में पर्यटकों की संख्या घट गई है। मध्य प्रदेश के भोपाल समेत 9 जिलों में पहली बार ‘वार्म नाइट’ की चेतावनी दी है। यहां रात का तापमान 27°C से ज्यादा रहेगा और रात में भी लू चलेगी।
इधर, दिल्ली में पारा इस हफ्ते 45°C पार जा सकता है। इसके चलते दिल्ली के स्कूलों को निर्देश दिया गया है कि वे हर 45-60 मिनट में घंटी बजाकर छात्रों को पानी पीने की याद दिलाएं, ताकि उन्हें डिहाइड्रेशन से बचाया जा सके।
असम, मेघालय, अरुणाचल में भारी बारिश, दक्षिण भारत में आंधी-तूफान का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश होगी। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद गुवाहाटी में सड़कों पर पानी भरा है।
सिक्किम, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
इधर, दक्षिण भारत में महाराष्ट्र, तेलंगाना, बंगाल से सटे ओडिशा, कर्नाटक, केरल, कोंकण गोवा में आंधी बारिश का अलर्ट है।
- मपी, यूपी, बिहार, महाराष्ट्र, झारखंड, ओडिशा और राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है।
24 अप्रैल:
- गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु में गर्म और उमस भरा मौसम होगा। तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
- तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिजली गिरने की संभावना है।

मपी, यूपी, बिहार, महाराष्ट्र, झारखंड, ओडिशा और राजस्थान में हीटवेव का अलर्ट है। अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में भारी बारिश हो सकती है।
24 अप्रैल:
गुजरात, कर्नाटक और तमिलनाडु में गर्म और उमस भरा मौसम होगा। तेलंगाना, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है।
तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में बिजली गिरने की संभावना है।

