• Tue. Aug 11th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

लेंसकार्ट में तिलक-हिजाब मामले में विवाद:धीरेंद्र शास्त्री बोले- तू लाहौर चला जा, महाराष्ट्र-एमपी और छत्तीसगढ़ में कंपनी का विरोध

ByAshok Mishra

Apr 22, 2026

आईवियर कंपनी लेंसकार्ट के ड्रेस कोड को लेकर विवाद बढ़ गया है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों में प्रदर्शन हो रहे हैं। पिछले 4 दिनों से हिंदू संगठनों से जुड़े लोग देश भर के लेंसकार्ट स्टोर में जाकर कर्मचारियों को तिलक लगा रहे और कलावा बांध रहे है।

इस बीच बागेश्वर बाबा धीरेंद्र शास्त्री ने कंपनी के प्रमोटर्स से कहा, ‘तू अपनी कंपनी लाहौर में खोल ले, भारत में काहे को मर रहा है? तेरो कक्का का भारत है क्या? हां! हमारे तो बाप का भारत है।’

दरअसल, पिछले सप्ताह सोशल मीडिया पर कंपनी का एक पॉलिसी डॉक्यूमेंट वायरल हुआ था। इसमें कर्मचारियों को बिंदी, तिलक और कलावा पहनने से मना करने की बात कही गई थी, जबकि हिजाब और पगड़ी को कुछ शर्तों के साथ अनुमति दी गई थी।

भोपाल के न्यू मार्केट रोशनपुरा स्थित लेंसकार्ट स्टोर के बाहर हिंदू उत्सव समिति के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कर्मचारियों को तिलक लगाया। मंत्रोच्चार के साथ कलावा बांधा। इस दौरान उन्होंने नारे लगाए- सनातन का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान।

हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी ने कहा कि यह हिंदुस्तान है, यहां तिलक, कलावा और बिंदी का सम्मान होना चाहिए। अगर कंपनी ने इन पर रोक लगाने की कोशिश की, तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

रायपुर के लेंसकार्ट शोरूम में मंगलवार को एक धार्मिक संगठन के कुछ कार्यकर्ता पहुंचे। उन्होंने कर्मचारियों से उनके नाम पूछे और उन्हें तिलक लगाकर काम करने को कहा। साथ ही, ग्राहकों को अपनी पहचान बताने की बात भी कही।

इसके बाद एक महिला ने अपना चश्मा दिखाते हुए कहा कि वह इसी कंपनी का चश्मा इस्तेमाल करती हैं, लेकिन अब इसे तोड़कर फेंक रही हैं। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।गाजियाबाद की लोनी से भाजपा विधायक नंदकिशोर गुर्जर मंगलवार शाम अपने समर्थकों के साथ लेंसकार्ट के शोरूम पहुंचे। वहां उन्होंने कंपनी के ड्रेस कोड का विरोध किया और कहा कि भारत में रहकर बिंदी और कलावा पहनने पर रोक लगाना गलत है। कंपनी के मालिक की जांच होनी चाहिए, इसके माता या पिता मुसलमान होंगे।

बई के अंधेरी में 19 अप्रैल को लेंसकार्ट के एक स्टोर में बीजेपी नेता नाजिया इलाही खान (नाजिया सनातनी) ने घुसकर हंगामा किया। उन्होंने स्टोर के मुस्लिम मैनेजर से ड्रेस पॉलिसी को लेकर बहस की और उस पर शरिया लागू करने का आरोप लगाया। उन्होंने हिंदू कर्मचारियों को तिलक भी लगाया।

एक्टिविस्ट शेफाली वैद्य ने X पर एक पोस्ट की। इसमें उन्होंने लेंसकार्ट का ड्रेस कोड को लेकर जारी डाक्यूमेंट शेयर किया। उन्होंने कंपनी के फाउंडर से पूछा- पीयूष बंसल, क्या आप स्पष्ट कर सकते हैं कि लेंसकार्ट में हिजाब ठीक है लेकिन बिंदी और कलावा क्यों नहीं? इसके बाद लोगों ने लेंसकार्ट को ट्रोल किया और कंपनी की नीति पर सवाल उठाए।

पीयूष बंसल बोले- वायरल डॉक्यूमेंट पुराना और गलत

कंपनी के फाउंडर पीयूष गोयल ने विवाद बढ़ता देख 15 अप्रैल को X पर पोस्ट कर बताया कि वायरल डॉक्युमेंट पुराना है। उन्होंने कहा कि यह कंपनी की मौजूदा गाइडलाइन को नहीं दर्शाता। कंपनी सभी धर्मों का सम्मान करती है। देश में हमारे हजारों टीम मेंबर्स हैं, जो हर दिन अपने विश्वास और संस्कृति को गर्व के साथ पहनते हैं।

वायरल डॉक्यूमेंट में क्या लिखा है?

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए इस ‘ग्रूमिंग गाइड’ के मुताबिक, महिला कर्मचारियों को स्टोर में बिंदी या क्लचर लगाने की अनुमति नहीं है। साथ ही, हाथ में पहने जाने वाले धार्मिक धागे (कलावा) या रिस्ट बैंड को भी हटाने का निर्देश दिया गया है।

वहीं, इसी डॉक्यूमेंट में लिखा है कि अगर कोई कर्मचारी हिजाब या पगड़ी पहनता है, तो वह काले रंग का होना चाहिए। हिजाब की लंबाई ऐसी हो कि वह कंपनी का लोगो न छुपाए। हालांकि, बुर्का पहनकर स्टोर में काम करने की मनाही की गई है।

लेंसकार्ट की शुरुआत साल 2010 में पीयूष बंसल, अमित चौधरी और सुमित कपाही ने की थी। पीयूष बंसल इस कंपनी के मुख्य चेहरा हैं। वे टीवी शो ‘शार्क टैंक इंडिया’ में निवेशक के रूप में नजर आते हैं।

इन्होंने लेंसकार्ट को एक छोटे से स्टार्टअप से शुरुआत की थी। आज भारत की सबसे बड़ी आईवियर रिटेलर बन चुकी है। भारत में 2500 से ज्यादा स्टोर्स हैं। मार्केट वैल्यू ₹94 हजार करोड़ है।

लेंसकार्ट के बिजनेस मॉडल के 3 मुख्य पॉइंट्स

  • इन्वेंटरी और मैन्युफैक्चरिंग: लेंसकार्ट खुद ही चश्मे डिजाइन और मैन्युफैक्चर करता है, जिससे बिचौलियों का कमीशन बचता है और ग्राहकों को कम दाम में हाई-क्वालिटी प्रोडक्ट मिलते हैं।
  • ओमनीचैनल स्ट्रैटेजी: यह ऑनलाइन एप और ऑफलाइन स्टोर्स दोनों के जरिए काम करता है, जहां ग्राहक घर बैठे 3D ट्राई-ऑन कर सकते हैं या स्टोर जाकर आंखों की फ्री जांच करवा सकते हैं।टेक्नोलॉजी और सब्सक्रिप्शन: ‘फर्स्ट फ्रेम फ्री’ और ‘लेंसकार्ट गोल्ड’ मेंबरशिप के जरिए यह ग्राहकों को अपनी ओर खींचता है और उन्हें लंबे समय तक ब्रांड से जोड़े रखता है।लेंसकार्ट ने सोशल मीडिया पर भारी विरोध के बाद पब्लिकली माफी मांगी है। इसके अलावा कंपनी ने अब एक नई और पारदर्शी ‘इन-स्टोर स्टाइल गाइड’ जारी की है, जिसमें कर्मचारियों को कार्यस्थल पर अपने धार्मिक और सांस्कृतिक प्रतीकों को पहनने की पूरी अनुमति दी गई है

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968