• Sun. Jul 26th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

जैसलमेर में पृथ्वी दिवस पर जागरूकता के विविध आयोजन जैसलमेर, 22 अप्रैल। “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह”

ByAshok Mishra

Apr 22, 2026
जैसलमेर में पृथ्वी दिवस पर जागरूकता के विविध आयोजन जैसलमेर, 22 अप्रैल। “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह”जैसलमेर में पृथ्वी दिवस पर जागरूकता के विविध आयोजन जैसलमेर, 22 अप्रैल। “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह”

जैसलमेर में पृथ्वी दिवस पर जागरूकता के विविध आयोजन
जैसलमेर, 22 अप्रैल। “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह” थीम के तहत जिले में विश्व पृथ्वी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिला कलक्टर अनुपमा जोरवाल के निर्देशन में वन विभाग, शिक्षा विभाग और नगर परिषद के संयुक्त तत्वावधान में प्रभात फेरी, प्रतियोगिताएं और पौधारोपण जैसे कार्यक्रम आयोजित किए गए।


विद्यालयों में निबंध, चित्रकला, भाषण प्रतियोगिताएं और “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के जरिए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। मोनटेसरी बाल निकेतन से हनुमान सर्किल तक प्रभात फेरी निकालकर लोगों को जागरूक किया गया।


कार्यक्रम में उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने जलवायु परिवर्तन और प्रदूषण को गंभीर चुनौती बताते हुए प्लास्टिक कम करने और अधिक वृक्षारोपण का आह्वान किया।
अंत में सभी ने “पृथ्वी का संरक्षण, भविष्य का संरक्षण” का संकल्प लिया।

जैसलमेर में पृथ्वी दिवस पर जागरूकता के विविध आयोजनजैसलमेर, 22 अप्रैल। “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह”
जैसलमेर में पृथ्वी दिवस पर जागरूकता के विविध आयोजन
जैसलमेर, 22 अप्रैल। “हमारी शक्ति, हमारा ग्रह”

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968