• Tue. Aug 11th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

वैभव सूर्यवंशी ने 22 गेंदों पर 44 रन बनाए:प्रभसिमरन के बाद गायकवाड की फिफ्टी; अफगानिस्तान-ए के खिलाफ इंडिया-ए का स्कोर 242/3

ByAshok Mishra

Jun 11, 2026

ट्राई नेशन वनडे सीरीज का दूसरा मैच इंडिया-ए और अफगानिस्तान-ए के बीच खेला जा रहा है। दांबुला में बारिश के कारण ओवर में कटौती की गई है। अब 49-49 ओवर का मैच हो रहा है। अफगानिस्तान-ए टीम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है।

इंडिया-ए ने 37 ओवर में 3 विकेट पर 242 रन बना लिए हैं। ऋतुराज गायकवाड और तिलक वर्मा क्रीज पर हैं। गायकवाड ने फिफ्टी पूरी की। उन्होंने लगातार दूसरे मैच में 50+ स्कोर बनाया।

प्रभसिमरन सिंह (84 रन) को इमरान मीर ने कैच आउट कराया। प्रियांश आर्या (8 रन) और वैभव सूर्यवंशी (44 रन) को अब्दुल्लाह अहमदजई ने पवेलियन की राह दिखाई।

इंडिया-ए: वैभव सूर्यवंशी, प्रभसिमरन सिंह, प्रियांश आर्या, ऋतुराज गायकवाड, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बदोनी, सूर्यांश शेडगे, अरशद खान, विपराज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज।

अफगानिस्तान-ए: इमरान मीर (कप्तान), हसन इसाखिल, खालिद तनिवाल, इजाज अहमद अहमदजई, बहीर शाह, इशाक रहीमी (विकेटकीपर), खलिल गुरबाज, जहिर खान, अब्दुल्लाह अहमदजई, मोहम्मद इब्राहिम और फरमनुल्लाह सफी।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968