मोदी के 12 साल पूरे होने पर गंजबासौदा के नौलखी मंदिर में राम धुन
विधायक हरिसिंह बोले- मोदी युग में लौटा भारत का सांस्कृतिक गौरव….आस्था, विकास और विरासत संरक्षण का है स्वर्णिम काल”
एंकर इंट्रो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गंजबासौदा के नौलखी मंदिर में भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन विधायक हरिसिंह रघुवंशी के नेतृत्व में किया गया। आयोजन के दौरान मंदिर में श्रीराम धुन-कीर्तन, भजन संध्या और आमरस प्रसादी वितरण के माध्यम से जहां भक्ति का माहौल बना, वहीं भाजपा नेताओं ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को भी जनता के सामने रखा।
वीओ-1
स्टेशन रोड स्थित नौलखी मंदिर में राम नाम की गूंज के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान श्रीराम और मंदिर परिसर में विराजमान देवी-देवताओं के पूजन-अर्चन से हुई। इसके बाद सामूहिक रामधुन और भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
वीओ-2
सभा को संबोधित करते हुए विधायक हरिसिंह रघुवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 12 वर्षों का कार्यकाल भारत की सांस्कृतिक चेतना के पुनर्जागरण का काल रहा है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, काशी विश्वनाथ धाम का विस्तार, केदारनाथ धाम का पुनर्विकास और उज्जैन के महाकाल लोक जैसे कार्य भारत की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को नई पहचान देने वाले हैं
वीओ-3
विधायक रघुवंशी ने कहा कि मोदी सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को अपना मूल मंत्र बनाया है। महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण, युवाओं के रोजगार, डिजिटल क्रांति और आत्मनिर्भर भारत जैसे अभियानों ने देश की तस्वीर बदलने का काम किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश में हो रहे विकास कार्यों और धार्मिक स्थलों के संरक्षण की भी सराहना की।
वीओ-4
कार्यक्रम के दौरान एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं को आमरस प्रसादी वितरित की गई। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और देश के निरंतर विकास के लिए प्रार्थना की। भक्ति और विकास के संदेश के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
