• Sat. Jun 20th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

कर्णप्रयाग में तनाव के बाद कड़ी सुरक्षा में चारधाम यात्रा सुचारू, डीएम-एसपी मौके पर डटे

ByAshok Mishra

Jun 17, 2026

सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच विवाद के बाद हाईवे जाम; श्रीनगर में भी कुछ देर रोकी गई यात्रा

चमोली जिले के कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद मंगलवार को चारधाम यात्रा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुचारू रूप से संचालित की जा रही है। स्थिति पर नजर रखने के लिए जिलाधिकारी चमोली और पुलिस अधीक्षक चमोली स्वयं मौके पर मौजूद हैं।

बताया जा रहा है कि मंगलवार सुबह मामूली विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि इस दौरान कुछ सिख श्रद्धालुओं द्वारा तलवार से हमला किया गया, जिसमें कई स्थानीय लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया और उन्होंने बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। हाईवे जाम होने से यात्रा पूरी तरह प्रभावित हो गई और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तुरंत मोर्चा संभाला। पुलिस बल की अतिरिक्त तैनाती की गई और अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से बातचीत कर माहौल शांत कराने का प्रयास किया। बाद में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए हाईवे पर यातायात बहाल कराया गया।

वहीं, कर्णप्रयाग की घटना का असर श्रीनगर में भी देखने को मिला, जहां एहतियातन चारधाम यात्रा को कुछ समय के लिए एनआईटी मैदान में रोका गया। सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी के बाद यात्रा को आगे बढ़ाया गया।

फिलहाल क्षेत्र में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्थिति नियंत्रण में है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968