शराब पीकर तेज आवाज में स्पीकर
बजाकर अर्धनग्न होकर नाचते हैं।
लेकिन उन कुछ खराब लोगों की वजह
से उत्तराखंड के लोगों ने सबको ही एक नजर
से देखना शुरू कर दिया है।
आए दिन हरियाणा पंजाब दिल्ली के लोगों
के साथ मारपीट गाली गलौज की विडियो
सामने आ रही है।
मुझे लगता है उत्तराखंड के लोगों को थोड़ा
समझना चाहिए उन्हें खुद लड़ाई झगड़ा ना करके तुरंत पुलिस को सूचना देना चाहिए।
ताकि वहां का प्रशासन उन बदमाश प्रवृत्ति के लोगों पर उचित कारवाई कर सके।
स्वयं ऐसे लोगों से लड़ाई करना विडियो बनाना या गाली गलौज करना बंद करें।
नहीं तो एक समय ऐसा आएगा की उत्तराखंड के लोगों को उनके प्रेम भाव की जगह उनके लड़ाई झगडे की वजह से जाना जाएगा।
और अन्य राज्यों के जो लोग साफ चरित्र है और धार्मिक यात्रा करते हैं वे भी इस प्यारी देवभूमि उत्तराखंड आना बंद कर देंगे।
मुझे पता है अब बहुत से लोग कामेंट करेंगे
कि हमें कोई जरूरत नहीं है बाहर के लोगों
की चाहे बेसक आए या ना आए।
लेकिन आप अभी समझ नहीं पा रहे हो एक राज्य का विकास पर्यटन पर बहुत ज्यादा निर्भर करता है।
उत्तराखंड की सरकारी रिपोर्ट के अनुसार लगभग 6 करोड़ टूरिस्ट प्रत्येक साल उत्तराखंड आते हैं ।
अगर वो कम से कम दो हजार रुपए भी यहां खर्च करते हैं तो लगभग 12 हजार करोड़ रूपए बनते हैं जो किसी भी राज्य के विकास
को बहुत ऊपर ले जाता है।
बाकी यहां के लोग बहुत समझदार है मेरा मानना है उनको थोड़ा सोचना चाहिए और अपने प्यारे उत्तराखंड को सुरक्षित रखना चाहिए ।
राम राम
विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड उत्तराखंड चाणक्य न्यूज इंडिया 
