• Fri. Jun 19th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

टोंक से एस रहमान।टोंक पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, फरार अपराधी गिरफ्तार, अवैध खनन पर शिकंजा

ByAshok Mishra

Jun 19, 2026

टोंक। पुलिस अधीक्षक रोशन मीणा के निर्देशन में जिलेभर में वांछित अपराधियों की धरपकड़ तथा अवैध गतिविधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत टोंक पुलिस ने विभिन्न थाना क्षेत्रों में बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार अपराधियों को गिरफ्तार किया तथा अवैध खनन, जुआ-सट्टा और बजरी परिवहन के मामलों में कई प्रकरण दर्ज किए हैं।
थाना पीपलू पुलिस ने चोरी के एक मामले में पिछले छह वर्षों से फरार चल रहे थाना स्तर के टॉप-10 स्थाई वारंटी राकेश उर्फ खन्ना बावरी को गिरफ्तार किया।
वहीं थाना झिराना पुलिस ने अवैध बजरी खनन एवं परिवहन से जुड़े दो माह से फरार थाना स्तरीय टॉप-10 आरोपी थानादार डिप्टी उर्फ भोजराज गुर्जर को गिरफ्तार किया। साथ ही पांसरोटिया मोड़ क्षेत्र से 50 टन अवैध चैजा पत्थर से भरा एक डंपर जब्त कर प्रकरण दर्ज किया गया।
थाना निवाई पुलिस ने सब्जी मंडी के पास सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते हुए तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 52 ताश के पत्ते और 7,100 रुपए की जुआ राशि बरामद की। इसके अलावा अवैध बजरी परिवहन करते हुए एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर मामला दर्ज किया गया।
थाना मालपुरा पुलिस ने ग्राम नमूकिया क्षेत्र में अवैध बजरी परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर प्रकरण दर्ज किया। इसी प्रकार थाना बनेठा पुलिस ने एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अवैध बजरी सहित जब्त कर कार्रवाई की।
थाना मोर पुलिस ने अवैध बजरी परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया तथा दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज किए। इसके अतिरिक्त गैर इरादतन हत्या के प्रयास के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968