• Fri. Jun 26th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

सिंहस्थ-2028 में आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर उज्जैन पुलिस ने अब तक का सबसे बड़ा हाईटेक सुरक्षा प्लान तैयार किया है। इस योजना के तहत आसमान से लेकर पानी के अंदर तक कड़ी निगरानी रखी जाएगी।

ByAshok Mishra

Jun 26, 2026

पुलिस द्वारा तैयार प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद 40 ड्रोन तैनात किए जाएंगे, जिनमें एआई से लैस टैथर्ड और नॉन-टैथर्ड ड्रोन शामिल होंगे। ये ड्रोन भीड़, आग, भगदड़ या किसी भी आपात स्थिति का तुरंत अलर्ट कंट्रोल रूम तक पहुंचाएंगे। इसके साथ ही शिप्रा नदी के 29 किलोमीटर लंबे घाटों पर 3,500 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे।

अंडरवॉटर ड्रोन और कैमरे पानी के अंदर किसी भी असामान्य गतिविधि का पता लगाकर रेस्क्यू ऑपरेशन में मदद करेंगे। वहीं एआई तकनीक भीड़ प्रबंधन, ट्रैफिक और सुरक्षा पूर्वानुमान में अहम भूमिका निभाएगी।

उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा के अनुसार, यह सिस्टम सिंहस्थ को पूरी तरह सुरक्षित और फुल-प्रूफ बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।

#bhaktibauchhar #ujjain #mahakumbh #devotion #devotional #dharma विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया उत्तराखंड

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968