• Fri. Aug 14th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

अवैध शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 144 पव्वे देशी शराब व 12 बीयर बोतलें जब्त

ByAshok Mishra

Jun 27, 2026

खण्डार थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 144 पव्वे अवैध देशी शराब और 12 बीयर की बोतलें बरामद की हैं।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जिला विशेष टीम (DST) और बहरावण्डा खुर्द चौकी पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। दौलतपुरा स्थित इंडियन पेट्रोल पंप के पास बिना लाइसेंस अवैध शराब बेच रहे मदन उर्फ बल्लू पुत्र प्रह्लाद बैरवा (35 वर्ष), निवासी 17 मील, थाना खण्डार को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी के खिलाफ खण्डार थाने में आबकारी अधिनियम की धारा 19/54 एवं बीएनएस की धारा 112(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध मादक पदार्थों एवं अवैध शराब की बिक्री के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

लोकेशन : खण्डार
रिपोर्टर : बृजेश त्रिवेदी, ब्यूरो चीफ

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968