• Fri. Aug 14th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

निवेश के नाम पर साइबर ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्ता

ByAshok Mishra

Jun 27, 2026

खण्डार थाना पुलिस ने निवेश के नाम पर ऑनलाइन साइबर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने सावंलपुर निवासी 26 वर्षीय कपिल जाट को गिरफ्तार किया है, जो टेलीग्राम और व्हाट्सएप के माध्यम से लोगों को निवेश पर अधिक मुनाफे का लालच देकर ठगी करता था।
पुलिस जांच में आरोपी के बैंक खातों और मोबाइल डेटा से तीन साइबर ठगी की शिकायतें सामने आईं। आरोपी ने कोटा, राजकोट (गुजरात) और मुंबई निवासी लोगों से निवेश के नाम पर कुल 83,559 रुपये की धोखाधड़ी की थी। आरोपी करीब एक वर्ष से इस तरह की वारदातों को अंजाम दे रहा था और विभिन्न ऑनलाइन माध्यमों से लोगों को अपने जाल में फंसाता था।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक एंड्रॉयड मोबाइल, दो सिम कार्ड और एक मोटरसाइकिल जब्त की है। आरोपी के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं एवं आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि सोशल मीडिया पर आने वाले निवेश संबंधी लालच भरे संदेशों से सावधान रहें और साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन या साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968