उत्तराखंड में राशन कार्ड धारकों के लिए बहुत ही बड़ी राहत भरी खबर है. मानसून सीजन को देखते हुए राज्य सरकार ने पहाड़ी इलाकों में क्षेत्रों में 3 महीने का राशन एक साथ देने का फैसला लिया है. इसके तहत जुलाई, अगस्त और सितंबर का राशन अब एक ही बार में मिलेगा. अधिकारियों के अनुसार, मानसून सीजन में पहाड़ी और दुर्गम इलाकों में बारिश के दौरान सड़कें बंद होने और आवाजाही बाधित होने की समस्या को ध्यान में रखते हुए यह सिस्टम लागू किया गया है. सभी गोदामों में तीन महीने का राशन पहले ही पहुंचाया जा चुका है. राशन बांटने की शुरुआत 1 जुलाई से राशन डीलरों के माध्यम से की जाएगी और जुलाई महीने के अंदर ही उपभोक्ताओं को तीनों महीनों का कोटा उपलब्ध करा दिया जाएगा.
.
.
#Uttarakhand #RationCard #GovernmentScheme #MonsoonAlert #RationDistribution #FoodDepartment #HillAreas #PublicWelfare #ThreeMonthsRation #विवेक त्रिपाठी स्टेट हेड चाणक्य न्यूज इंडिया उत्तराखंड
