जैसलमेर, 30 जून। माननीय सर्वाेच्च न्यायालय द्वारा सुकन्या सहांथा बनाम भारत संघ में पारित दिशा-निर्देषों की पालना में ओमी पुरोहित, अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीष जैसलमेर द्वारा बोर्ड ऑफ विजिटर के साथ जिला कारागृह का निर्धारित एक्शन प्लान अनुसार त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान प्रिजन लीगल एड क्लिनिक एवं लीगल एड हेल्प डेस्क (मुलाकात से न्याय तक) पर पैरा लीगल वॉलियंटर द्वारा संधारित किए जाने वाले रजिस्टर/फॉरमेट्स का अवलोकन किया।
उन्होनंें कारागृह में निरूद्ध विचाराधीन बंदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं का सुना गया। उन्होनें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को निर्देश दिये कि वे कारागृह में नियमित चिकित्सा जांच के लिए पुख्ता प्रबन्ध करे। उन्होनें कारागृह में क्षतिग्रस्त पाईप लाईन व बिजली के तारों को तत्काल सही करवाने के सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता को निर्देश दिये।
इसके साथ ही श्रम कल्याण विभाग के रोजगार अधिकारी को बंदियों को रोजगारोन्मुख शिक्षा प्रदान करने हेतु शिविर आयोजित करने के निर्देश दिये। समाज कल्याण विभाग की ओर से उपस्थित अधीक्षक किशोर न्याय गृह को बंदियों के मानसिक व आध्यात्मिक विकास के लिए साहित्य की व्यवस्था करने एवं सत्संग – प्रवचन आदि के संबंध में व्यापक सुविधा व शिविरों का आयोजन कर आपराधिक मनोवृत्ति की भावना को समाप्त किए जाने की दिशा में प्रयास करने के भी निर्देश दिये। उपाधीक्षक जिला कारागृह को बंदियों के स्वास्थ्य में सुधार हेतु नियमित रूप से योग, प्राणायाम तथा शारीरिक एवं बौद्धिक गतिविधियों को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने का भी निर्देष प्रदान किया गया।
चीफ लीगल एड डिफेंस काउंसिल को निःषुल्क विधिक सहायता प्रदान किए जाने के लिए योग्य बंदी को तत्काल सहायता प्रदान करने व ऐसे बंदियों के मामलों में प्रभावी पैरवी किए जाने का निर्देष दिया गया। कारागृह परिसर में श्रीमान् अध्यक्ष महोदय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जैसलमेर तथा बोर्ड ऑफ विजिटर्स के उपस्थित सदस्यगण द्वारा वृक्षारोपण किया गया तथा आगामी बारिष के मौसम में अधिकाधिक पौधे रोपित कर वातावरण को स्वच्छ एवं निर्मल करने का भी संदेष दिया।
निरीक्षण के दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ललित पुरोहित, अति. जिला कलक्टर परसाराम, अति. पुलिस अधीक्षक वैभवसिंह, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. राजेन्द्र पालीवाल, अधीक्षण अभियंता सार्वजनिक निर्माण विभाग प्रेमसुख जयपाल, अधीक्षक किषोर न्याय गृह हेमाराम जरमल, जिला जिला शिक्षा अधिकारी महेश कुमार बिस्सा, रोजगार अधिकारी सुरेश कुमार उपस्थित रहे।
–000–
चंद्र प्रकाश पुरोहित ब्यूरो प्रमुख जिला न्यायाधीष द्वारा स्थानीय प्रशासन के साथ में कारागृह का निरीक्षण किया
