• Mon. Sep 28th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

अवैध नेपाली शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार चाणक्य न्यूज़ इंडिया शम्स तबरेज खान महराजगंज, उत्तर प्रदेश

ByAshok Mishra

Sep 15, 2026

महराजगंज। पुलिस अधीक्षक महराजगंज श्री शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं क्षेत्राधिकारी निचलौल के कुशल पर्यवेक्षण में अपराध एवं अपराधियों तथा अवैध तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना ठूठीबारी पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से झोले में रखी 25 शीशी अवैध नेपाली शराब बरामद की गई। प्रत्येक शीशी में 300 एमएल शराब थी, जिसकी कुल मात्रा 7.5 लीटर बताई गई है। बरामद शराब ‘किस-किस सौंफ’ ब्रांड की नेपाली शराब है।

इस मामले में थाना ठूठीबारी में धारा 60/63 आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण

– नाम: राजेन्द्र प्रसाद पुत्र स्वर्गीय रामवृक्ष
– निवासी: पिपरा, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज
– उम्र: करीब 46 वर्ष
– शैक्षणिक योग्यता: अशिक्षित

बरामदगी का विवरण

– 25 शीशी नेपाली शराब
– प्रत्येक शीशी की क्षमता: 300 एमएल
– कुल बरामद शराब: 7.5 लीटर
– ब्रांड: किस-किस सौंफ

गिरफ्तारी एवं बरामदगी करने वाली पुलिस टीम

1. उपनिरीक्षक बब्बन प्रसाद वर्मा, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज
2. कांस्टेबल राहुल यादव, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज
3. कांस्टेबल अवनीश यादव, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968