• Sat. Sep 12th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

जांच टीम की कार्रवाई: अनियमितता पर एक कीटनाशक विक्रय केंद्र सील, दो में बिक्री प्रतिबंधित

ByAshok Mishra

Sep 12, 2026

बलौदाबाजार, 9 सितम्बर 2026। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश एवं उप संचालक कृषि दीपक कुमार नायक के मार्गदर्शन में जिले में किसानों को गुणवत्तायुक्त कीटनाशक दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि सेवा केंद्रों का सघन निरीक्षण जारी है। जिला स्तरीय निरीक्षण दल ने विभिन्न विकासखंडों में कार्रवाई करते हुए गंभीर अनियमितता पाए जाने पर एक कीटनाशक विक्रय केंद्र को सील तथा दो केंद्रों में विक्रय प्रतिबंधित किया है।

सिमगा में केंद्र सील
सिमगा स्थित कोसरे कृषि सेवा केंद्र के निरीक्षण में कीटनाशक का स्कंध एवं मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं मिली। साथ ही स्टॉक रजिस्टर, बिल बुक और स्रोत प्रमाण पत्र का उचित संधारण नहीं पाया गया। गंभीर अनियमितताओं के चलते केंद्र को सील कर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

पौसरी में विक्रय पर प्रतिबंध
ग्राम पौसरी स्थित कोसरे कृषि सेवा केंद्र में भी स्कंध एवं मूल्य सूची प्रदर्शित नहीं थी तथा आवश्यक अभिलेखों का उचित संधारण नहीं पाया गया। इसके चलते कीटनाशक विक्रय पर प्रतिबंध लगाते हुए कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

छड़िया में भी कार्रवाई
विकासखंड पलारी के ग्राम छड़िया में कीटनाशी निरीक्षक सुचिन कुमार वर्मा ने चन्द्रस कृषि सेवा केंद्र का औचक निरीक्षण किया। अनियमितताएं मिलने पर यहां भी कीटनाशक विक्रय पर प्रतिबंध लगाया गया तथा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।

विकासखंड भाटापारा के कीटनाशी निरीक्षक अवधेश उपाध्याय ने भाटापारा स्थित छत्तीसगढ़ कृषि केंद्र का निरीक्षण कर आवश्यक निर्देश दिए।

निरीक्षण टीम में अनुविभागीय कृषि अधिकारी जयइंद्र कंवर, सहायक भूमि संरक्षण अधिकारी एन.के. भारद्वाज, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी अनिल दीवान तथा कीटनाशी निरीक्षक ओ.एम. कुजूर शामिल रहे।

चाणक्य न्यूज़ इंडिया
हिमांशु शुक्ला, बलौदा बाजार-भाटापारा

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

अन्य ख़बरें

/** * Note: This file may contain artifacts of previous malicious infection. * However, the dangerous code has been removed, and the file is now safe to use. */