चाणक्य न्यूज़ इंडिया के लिए महाराजगंज से शम्स तबरेज खान की रिपोर्ट
—–अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा थाना पनियरा पर थाना समाधान दिवस में सुनी गईं जनसमस्याएं, त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए निर्देश
___
महराजगंज: शासन के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 12.09.2026 को आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज द्वारा थाना पनियरा पर पहुंचकर शिकायतकर्ताओ की समस्याओं एवं शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना गया।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना समाधान दिवस में उपस्थित राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ जनसुनवाई करते हुए प्राप्त शिकायतों की जानकारी ली गई। उन्होंने शिकायतकर्ताओ की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को मौके पर जाकर शिकायतों की निष्पक्ष जांच करने तथा नियमानुसार त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने विशेष रूप से भूमि विवाद, रास्ते का विवाद, आपसी विवाद एवं अन्य राजस्व संबंधी मामलों में पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करते हुए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। साथ ही पुराने एवं लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर उनके शीघ्र निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।
अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना समाधान दिवस में आए शिकायतकर्ताओ से पुलिस की कार्यप्रणाली एवं प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के संबंध में जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि प्रत्येक शिकायत की बात सम्मानपूर्वक एवं संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए उसकी समस्या का विधिसम्मत समाधान कराया जाए।
इस दौरान संबंधित पुलिस एवं राजस्व अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे तथा प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस द्वारा आमजन को उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया गया।
