• Thu. Sep 17th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

हेडिंग कंचनजंघा एक्सप्रेस के डिब्बे के नीचे से निकला धुआं, चालक ने आपात स्थिति में बेलमुड़ी में रोकी ट्रेन रिपोर्टर – पुष्पा शाव स्थान – बेलमुड़ी, हुगली, पश्चिम बंगाल

ByAshok Mishra

Sep 17, 2026

हेडिंग

कंचनजंघा एक्सप्रेस के डिब्बे के नीचे से निकला धुआं, चालक ने आपात स्थिति में बेलमुड़ी में रोकी ट्रेन

रिपोर्टर – पुष्पा शाव
स्थान – बेलमुड़ी, हुगली, पश्चिम बंगाल

📰 न्यूज़ स्क्रिप्ट

हुगली: 13173 अप कंचनजंघा एक्सप्रेस में तकनीकी खराबी के चलते हावड़ा-बर्दवान कॉर्ड लाइन के बेलमुड़ी में ट्रेन को रोकना पड़ा। बताया जा रहा है कि ट्रेन के एक डिब्बे के नीचे से धुआं निकलता देख चालक ने तत्काल आपात स्थिति में ट्रेन को रोक दिया।

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और डिब्बे की जांच शुरू की। करीब 20 मिनट तक जांच के बाद सुबह लगभग 8:22 बजे कंचनजंघा एक्सप्रेस को बेलमुड़ी से रवाना कर दिया गया।

इसके बाद ट्रेन अपने गंतव्य की ओर रवाना हो गई। हालांकि, इस घटना को लेकर फिलहाल रेल प्रशासन की ओर से आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

/** * Note: This file may contain artifacts of previous malicious infection. * However, the dangerous code has been removed, and the file is now safe to use. */