रिपोर्टर – पुष्पा शाव
स्थान – रेजीनगर, मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल
भाजपा ने रेजीनगर विधानसभा उपचुनाव के लिए सखाराव सरकार को अपना उम्मीदवार बनाया है। पार्टी के अनुसार, सखाराव सरकार पूर्व मुर्शिदाबाद जिला भाजपा अध्यक्ष और प्रदेश समिति के सदस्य रहे हैं। रेजीनगर उपचुनाव के लिए मतदान 6 अक्टूबर 2026 को होगा और मतगणना 9 अक्टूबर को होगी।
नामांकन के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में जुलूस निकाला गया। उपचुनाव को लेकर रेजीनगर में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। कांग्रेस, वाम मोर्चा और तृणमूल कांग्रेस के अलग-अलग गुटों ने भी अपने उम्मीदवार मैदान में उतारे हैं।
