• Thu. May 14th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

U P जिलाधिकारी के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस तहसील मधुबन में संपन्न, कुल 91 शिकायतों में से 12 का हुआ तत्काल निस्तारण,6 टीमें मौके पर भेजी गई।*

uttar pradeshuttar pradesh

07/09/2024
राजेश वर्मा
स्टेट कोर्डिनेटर  U P
चाणक्य न्यूज नेटवर्क
6392216812

*जिलाधिकारी के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस तहसील मधुबन में संपन्न, कुल 91 शिकायतों में से 12 का हुआ तत्काल निस्तारण,6 टीमें मौके पर भेजी गई।*

*जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारण करने के दिए निर्देश।*
मऊ…
आज जिलाधिकारी श्री प्रवीण मिश्र के नेतृत्व में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन तहसील मधुबन में संपन्न हुआ। जनपद के अन्य तहसीलों में भी संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।
तहसील मधुबन में संपन्न संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल 91 शिकायतें आई, जिनमें से 12 शिकायतों का तत्काल निस्तारण किया गया एवं 6 शिकायतों के तत्काल निस्तारण हेतु मौके पर टीमों को भेजा गया। तत्काल निस्तारित समस्त 12 शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित थी। संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान कुल प्राप्त शिकायतों में सर्वाधिक राजस्व विभाग से 48 विकास विभाग से 21, पुलिस विभाग से 15 तथा शेष अन्य विभागों से संबंधित थे।
संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर जन सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को जन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए गुणवत्तापूर्ण ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जन शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। संपूर्ण समाधान दिवस पर जन सुनवाई के दौरान पुलिस अधीक्षक श्री इलामारन जी, उप जिलाधिकारी अखिलेश कुमार यादव,तहसीलदार शैलेंद्र सिंह सहित समस्त जनपद एवं तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

पलाई रोड पर अवैध शराब के बड़े जखीरे के साथ युवक गिरफ्तार, देशी-अंग्रेजी शराब और बीयर की भारी करीब एक लाख रुपए की खेप जब्त, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
जिलाधिकारी जसजीत कौर द्वारा आज अपराह्न 4:30 बजे मध्य गंगा बैराज के बांये अफलक्स
पुलिस अपुलिस अधीक्षक हाथरस के निर्देशन में थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (AHT) टीम एवं श्रम विभाग टीम जनपद हाथरस द्वारा बाल श्रम/बाल भिक्षावृति/नशा के विरूद्ध अभियान चलाकर 04 नाबालिग बच्चों को बालश्रम से मुक्त कराया गया । ‼️धीक्षक हाथरस के निर्देशन में थाना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (AHT) टीम एवं श्रम विभाग टीम जनपद हाथरस द्वारा बाल श्रम/बाल भिक्षावृति/नशा के विरूद्ध अभियान चलाकर 04 नाबालिग बच्चों को बालश्रम से मुक्त कराया गया । ‼️

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अन्य ख़बरें