• Sun. Jul 26th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

SITAPUR विशेष जांच अभियान के तहत शनिवार को बड़ी कार्रवाई

ByAshok Mishra

Dec 8, 2025 #SITAPUR

SITAPUR ब्यूरो रविशंकर मिश्र

चाणक्य न्यूज इंडिया की खबर का हुआ असर

SITAPUR परिवहन विभाग द्वारा बसों के विरुद्ध संचालित किए जा रहे विशेष जांच अभियान के तहत शनिवार को बड़ी कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान लखीमपुर से लखनऊ की ओर संचालित दो बसों को परमिट शर्तों का घोर उल्लंघन पाए जाने पर खैराबाद में सीज किया गया, जबकि 4 बसों के विरुद्ध चालान की कार्रवाई की गई। एआरटीओ प्रशासन सर्वेश चतुर्वेदी ने बताया कि पिछले कई दिनों से स्लीपर बसों और डग्गामार वाहनों द्वारा नियमों की अनदेखी और यात्रियों की सुरक्षा से खिलवाड़ की लगातार शिकायतें प्राप्त हो रही थीं, जिसके मद्देनज़र विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए यह विशेष अभियान शुरू किया है।

उन्होंने बताया कि अब तक चलाए गए अभियान में कुल 18 बसों का चालान किया जा चुका है, वहीं 11 बसों को नियम विरुद्ध संचालन करने पर सीज किया गया है। इन कार्रवाइयों से लगभग 4 लाख 6 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त होने की संभावना है। पकड़ी गई बसों में बिना निर्धारित टिकट के फुटकर सवारियों को बैठाया जा रहा था, साथ ही परमिट शर्तों के विपरीत मार्ग और समय पर संचालन किया जा रहा था, जो न केवल परिवहन नियमों का उल्लंघन है बल्कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए गंभीर जोखिम भी उत्पन्न करता है।अभियान के दौरान टीम ने बस संचालकों के दस्तावेजों की गहन जांच की और संबंधित ऑपरेटरों पर विधिक कार्रवाई प्रारंभ की। परिवहन विभाग का अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, जिससे सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था में अनुशासन बनाए रखा जा सके और यात्रियों को सुरक्षित यात्रा सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

विभाग का मानना है कि इस प्रकार की कार्रवाई से अवैध संचालन पर प्रभावी रोक लगेगी और परिवहन निगम की आय में भी वृद्धि होगी। अभियान के दौरान परिवहन निगम के ए.आर.एम. राकेश कुमार सहित विभागीय अधिकारी भी मौजूद रहे।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968