JAISALMER एफपीओ को लगातार दूसरी बार उत्कृष्टता सम्मान
चंद्र प्रकाश पुरोहित ब्यूरो रिपोर्ट (JAISALMER)
भारत सरकार के नई दिल्ली स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिसर मे जैसलमेर एफपीओ को 2025 के उत्कृष्टता अवार्ड से सम्मानित किया गया.जैसलमेर एफपीओ को किसानों के हित में किए जा रहे नवाचारों,पारदर्शी कार्यप्रणाली और बेहतर प्रबंधन के लिए लगातार दूसरी बार उत्कृष्टता सम्मान से सम्मानित किया गया.जैसलमेर कृषि फेड एफपीओ का यह सम्मान जैसलमेर के किसानो की मेहनत का सम्मान बनने के साथ साथ भारत सरकार द्वारा विदेशी संबधों को मजबूत करने के प्रयासो का प्रतीक भी बना.भारत सरकार के केंद्रीय एवं किसान कल्याण राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी,केंद्रीय सामाजिक न्याय ओर अधिकारिता मंत्री रामदास अठावले के साथ संस्कृति एवं पर्यटन राज्य मंत्री गिरीश चंद्र मिश्रा की उपस्थिति में रूस की पदाधिकारी याबलोको ने जैसलमेर कृषि फेड एफपीओ के डायरेक्टर डॉ मनोहरसिंह भाटी को उत्कृष्टता सम्मान दिया जो भारत ओर रूस के बढ़ते संबधों को मजबूत करेगा.राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्टता सम्मान से सम्मानित जैसलमेर कृषि फेड एफपीओ के डायरेक्टर डॉ मनोहरसिंह भाटी ने बताया कि जैसलमेर एफपीओ ने एक बार फिर अपनी कार्यकुशलता और किसानों के हित में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों,प्रयासो के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. इस उपलब्धि से न केवल एफपीओ से जुड़े किसानों में बल्कि पूरे जिले में हर्ष और गर्व का माहौल है.यह सम्मान एफपीओ द्वारा किसानों को संगठित कर बेहतर विपणन व्यवस्था, गुणवत्तापूर्ण कृषि आदान उपलब्ध कराने, नवाचारों को अपनाने तथा किसानों की आय बढ़ाने की दिशा में किए गए उल्लेखनीय प्रयासों के लिए प्रदान किया गया.एफपीओ ने आधुनिक कृषि तकनीकों, फसल विविधीकरण और बाजार से सीधी जोड़ जैसी पहल कर किसानों को लाभ पहुंचाया साथ ही कृषि में सरकारी योजनाओं और अनुदानों की जानकारी देकर किसानों को उनका पूरा लाभ दिलाने में भी सक्रिय भूमिका निभाई.यही कारण है कि एफपीओ की कार्यप्रणाली को लगातार दूसरी बार उत्कृष्ट माना गया. उन्होंने कहा कि यह सम्मान जिम्मेदारी भी बढ़ाता है और आने वाले समय में किसानों को और अधिक सशक्त बनाने के लिए नए प्रयोग एवं प्रयास किए जाएंगे.

