चंद्र प्रकाश पुरोहित ब्यूरो JAISALMER
JAISALMER श्रीमद् भागवत कथा पिपलेश्वर महादेव मंदिर गांधी कॉलोनी में।

JAISALMER गांधी कॉलोनी स्थित पिपलेश्वर महादेव मंदिर में चल रही, श्री मद भागवत कथा में आज आकाश एवं कोमल शर्मा ने पंडित सुनील दाधीच के सानिध्य में श्री मद भागवत पूजन किया। आज की कथा में संत तारा देवी द्वारा गंगा अवतरण की कथा की व्याख्या करते हुए गंगा सागर तीर्थ की महत्ता को भक्तों को बताया।कथा के क्रम में अजामिल, राजा अम्बरीष की कथा , बामन अवतार की कथा सुनाई। बामन के स्वरूप में प्रणव शर्मा ने भाव प्रकट किया।कथा में भजन की प्रस्तुति इंदु माथुर एवं संतोष शर्मा ने कर भाव विभोर किया।

मीडिया प्रभारी प्रमोद जगानी ने बताया कि कथा में भगवान राम और कृष्ण जन्म कल होगा। आज कथा में मधु सुदन शर्मा,भंवर लाल व्यास, योगेंद्र व्यास, मूल चंद्र खत्री, दीपक शर्मा , सुखदेव शर्मा,तरुण शर्मा, कंचन,संगीता, मैना शर्मा आदि ने संत तारा देवी का स्वागत किया।

