• Tue. Aug 11th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

JAISALMER रात्रि चौपाल में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश

ByAshok Mishra

Dec 19, 2025

चंद्र प्रकाश पुरोहित ब्यूरो JAISALMER
JAISALMER रात्रि चौपाल में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, त्वरित निस्तारण के निर्देश*


JAISALMER, 18 दिसम्बर। अतिरिक्त जिला कलक्टर परसराम सैनी ने पंचायत समिति सम की ग्राम पंचायत कोलूतला में रात्रि चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों की विभिन्न जनसमस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा प्रत्येक समस्या के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए।

रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने पेयजल, बिजली, सड़क, राजस्व प्रकरण, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं। अतिरिक्त जिला कलक्टर सैनी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी प्राप्त आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र राहत मिल सके।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है एवं रात्रि चौपाल जैसे आयोजनों के माध्यम से प्रशासन को गांव-गांव तक पहुंचाकर जनसुनवाई को सशक्त बनाया जा रहा है। इस पहल से ग्रामीणों को अपनी बात सीधे प्रशासन के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है, जिससे पारदर्शिता एवं विश्वास में वृद्धि हो रही है।

रात्रि चौपाल में जनप्रतिनिधि, विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में अतिरिक्त जिला कलक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि फील्ड स्तर पर नियमित निगरानी रखकर समस्याओं का स्थायी समाधान सुनिश्चित किया जाए।

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968