• Thu. Mar 12th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

JAISALMER जिले के घोटारू, क्षेत्र में विजिलेंस विंग की बड़ी कार्यवाही

ByNews Editor

Dec 19, 2025

चंद्र प्रकाश पुरोहित ब्यूरो JAISALMER

JAISALMER जिले के घोटारू, क्षेत्र में विजिलेंस विंग की बड़ी कार्यवाही
JAISALMER श्रीमान अधिशाषी अभियंता सीवीएस श्रीमान निम्बा राम जी जाणी के निर्देशन में, श्रीमान जितेंद्र चौधरी सहायक अभियंता सीवीएस, मोहित भारती सहायक अभियंता सतर्कता जैसलमेर, श्री रामकेश मीना कनिष्ठ अभियंता रामगढ़ और जांच टीम के साथ असुतार से घोटारू क्षेत्र में चल रहे अवैध काश्त के विरुद्ध बिजली चोरी पकड़ने की प्रभावी कार्यवाही की गई*।

इस दौरान इस क्षेत्र में अवैध रूप से करीब 5 km सिंगल फेस 11 केवी लाइन खड़ी की हुई पाया गया, जिसमें निगम मैटेरियल काम में लिया गया था, एवं जांच टीम को देखकर विधुत चोरों में हड़कंप मच गया, ये लोग अपने अपने अवैध सिंगल फेस ट्रांसफॉर्मर ( निगम मैटीरियल) लेकर मौके से भाग खड़े हुए, जिनका सर्तकता टीम द्वारा करीब 5 km पीछा करके अवैध ट्रांसफॉर्मर बरामद किए।


मौके पर निगम नियमानुसार कार्यवाही की गई
बिजली चोरी में हाई प्रोफाइल लोगों के नाम सामने आए,सम क्षेत्र के एक कांग्रेस नेता का नाम भी शामिल
डिस्कॉम कराएगा प्राथमिकी दर्ज,जिसमें होंगे बड़े बड़े नाम उजागर
उप निवेशन विभाग की पांच सौ बीघा जमीन पर अवैध बिजली लाइन से कर रहे थे काश्त ।