• Thu. Mar 12th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

दमोह स्वर्गीय पंडित श्री गया प्रसाद शुक्ला जी की पुण्य स्मृति में आयोजित क्रिकेट का महाकुंभ

राज्यमंत्री श्री पटेल क्रिकेट प्रतियोगिता में हुए शामिल
==
स्वर्गीय पंडित श्री गया प्रसाद शुक्ला जी की पुण्य स्मृति में आयोजित क्रिकेट का महाकुंभ
===

प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल आज जिला स्तरीय टूर्नामेंट 2026 के फाइनल मुकाबले में शामिल हुए। उन्होने प्रतिभागियों खिलाड़ियों को शुभकामनाऍ दी। उन्होने विजेता टीम के साथ ही उप-विजेता टीम से कहा जहां कमी रह गई उसे देखे और दूर कर विजयी होने के संकल्प के साथ पुन: मैदान पर आयें।

फाइनल मैच केरवना और शाहपुर की टीमों के बीच हरियाली स्टेडियम, भाटवरी अहरोरा में आयोजित हुआ। रोमांचक मुकाबले में केरवना की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शाहपुर को 58 रन के बड़े अंतर से पराजित कर खिताब अपने नाम किया।

खिलाड़ियों और दर्शकों में पूरे मैच के दौरान जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। विजेता टीम को 51,000 रुपये और शील्ड, जबकि उपविजेता टीम को 21,000 रुपये और शील्ड प्रदान की गई। टूर्नामेंट अभिभावक ग्राम के सरपंच राजा पटेल सहित ग्रामवासी रहे।
#Damoh