• Sat. Mar 21st, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देश पर खनिज विभाग की सख्त कार्रवाई

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देश पर खनिज विभाग की सख्त कार्रवाई
==
15 दिवसों में तहसील हटा, बटियागढ़, पटेरा, जबेरा एवं दमोह क्षेत्र में भ्रमण कर की गई जांच, अवैध गतिविधियों पर अनेक प्रकरण दर्ज
===
खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार और कठोर कार्रवाई जारी
===

जिले में कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशों के तहत खनिज विभाग द्वारा अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खनिज अमले द्वारा पिछले 15 दिवसों में तहसील हटा, बटियागढ़, पटेरा, जबेरा एवं दमोह क्षेत्र में भ्रमण कर जांच की गई, जिसमें अवैध गतिविधियों पर अनेक प्रकरण दर्ज किए गए हैं।

खनिज अधिकारी ने बताया कि तहसील हटा अंतर्गत ग्राम मलवारा में अवैध उत्खनन की शिकायत प्राप्त होने पर 17 जनवरी को मौके पर जाकर ग्रामवासियों की उपस्थिति में जांच की गई। जांच के दौरान बिना अनुमति मिट्टी का खनन पाया गया। मौके पर उपस्थित व्यक्तियों के बयान लेकर पंचनामा तैयार किया गया तथा फोटोग्राफ व वीडियो रिकॉर्डिंग की गई। प्रकरण को गौण खनिज नियमों के अंतर्गत दर्ज किया गया है।

उन्होने बताया तहसील बटियागढ़ अंतर्गत आकस्मिक भ्रमण के दौरान 21 जनवरी को ग्राम मगरोन में शराब दुकान के सामने बिना नंबर के आयशर ट्रैक्टर द्वारा खनिज गिट्टी का परिवहन बिना अभिवहन पारपत्र के पाया गया। चालक के कथन लेकर पंचनामा तैयार किया गया एवं ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर थाना मगरोन में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया। संबंधित प्रकरण म.प्र. खनिज अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण नियमों के तहत दर्ज किया गया।

इसी क्रम में 22 जनवरी को तहसील पटेरा अंतर्गत ग्राम पाला अर्जुनी के व्यारमा नदी क्षेत्र में पत्थर का अवैध उत्खनन कर ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरा जाना पाया गया। पूछताछ में उत्खनन की अनुमति नहीं पाई गई। चालक के बयान लेकर पंचनामा एवं जप्तीनामा तैयार किया गया तथा वाहन को थाना पटेरा में सुरक्षार्थ खड़ा कर प्रकरण दर्ज किया गया।

22 जनवरी को सुबह 6:45 बजे तहसील जबेरा अंतर्गत ग्राम अर्थखेड़ा में बिना नंबर के ट्रैक्टर द्वारा खनिज रेत का परिवहन बिना अभिवहन पारपत्र के किया जा रहा था। मौके पर ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर थाना नोहटा में सुरक्षार्थ खड़ा किया गया एवं नियमानुसार प्रकरण दर्ज किया गया।

22 जनवरी को दोपहर 12:22 बजे दमोह तहसील अंतर्गत बायपास रोड आमचौपरा क्षेत्र में डंपर द्वारा खनिज मुरूम का परिवहन बिना अभिवहन पारपत्र के पाया गया। चालक के कथन लेकर पंचनामा तैयार किया गया तथा डंपर को थाना कोतवाली में सुरक्षार्थ खड़ा कर प्रकरण दर्ज किया गया।

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशों के तहत खनिज विभाग द्वारा जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन के विरुद्ध लगातार और कठोर कार्रवाई की जा रही है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस प्रकार की अवैध गतिविधियों पर सतत कार्रवाई जारी रहेगी।
#Damoh

बाल विवाह प्रशासन ने मौके पर रुकवाया।
ड़ने पर निःशुल्क उपचार की सुविधा मिल सके। मेले में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं, समूह सखी और स्वास्थ्य सखियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर महिलाओं को बाल विवाह के दुष्प्रभाव, परिवार नियोजन के महत्व और दो बच्चों के बीच कम से कम तीन वर्ष का अंतर रखने के प्रति जागरूक किया गया। टीबी मरीजों को पोषण सहयोग के लिए पोषण पोटली भी वितरित की गई। मेले को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि महिला दिवस आधी आबादी के सम्मान और अधिकारों का प्रतीक है। एक स्वस्थ महिला ही सशक्त समाज की नींव रखती है। वहीं उपायुक्त (स्वतरू रोजगार) धनंजय सिंह, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ने महिलाओं की सक्रिय भागीदारी की सराहना करते हुए कहा कि स्वास्थ्य और आजीविका एक-दूसरे के पूरक ह�
पुलिस की मौजूदगी में गैस वितरण किया