• Mon. May 25th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

इटावा *पुलिस का बड़ा खुलासा: स्कूलों में चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार*

इटावा

*पुलिस का बड़ा खुलासा: स्कूलों में चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार*

*जनपद में स्कूलों में लगातार हो रही चोरियों का इटावा पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए चार शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है*

*यह गिरोह गर्मी की छुट्टियों में बंद पड़े स्कूलों को निशाना बनाकर मिड-डे मील का सामान और अन्य कीमती वस्तुएं चोरी करता था*

*पुलिस के अनुसार, भरथना, सैफई, सिविल लाइन, बढ़पुरा, इकदिल, बिठौली और बकेवर थाना क्षेत्रों में हुई करीब आठ वारदातों का खुलासा किया गया है*

*अभियुक्त पिछले लगभग एक वर्ष से चोरी का सामान इकट्ठा कर रहे थे और उसे एक साथ बेचने की योजना बना रहे थे, जिसे पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया*

*गिरोह के सदस्य चोरी का सामान बाइक से ले जाते थे, ताकि किसी को शक न हो और उनकी गतिविधियां सामान्य प्रतीत हों। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन दर्जन से अधिक सामान बरामद किया है*

*यह कार्रवाई एसएसपी ब्रजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में एसओजी और थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई, जिसमें बड़ी सफलता हासिल हुई है*

*पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है*

 

 

*इस सराहनीय कार्य के लिए पुलिस टीम को ₹25,000 का इनाम भी दिया गया है*

रिपोर्टर शारिक़ अंसारी इटावा

By Ashok Mishra

Ashok Mishra is the Editor-in-Chief of Chanakya News India, a Hindi digital news platform established in 2012. The organization focuses on delivering verified breaking news, live news coverage, crime, entertainment, business, technology, and regional updates across India. Address: FNG vihar 2 sector 121 Gautam budhnagar Uttar pradesh, India Email -mpcgchanakyanewsindia@gmail.com Phone– +91 9315744968

अन्य ख़बरें