*जनपद सम्भल के बबराला में आज निकाली गयी बाबा साहब की भव्य शोभायात्रा / बबराला में भारत रत्न डां भीमराव अंबेडकर जयंती पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा के दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद दिखा।
*बाबा साहब की जयंती पर निकाली गयी भव्य शोभायात्रा / सैकड़ों लोगों की उमड़ी भीड़ / जय भीम जय भीम के लगाएं नारे*
जनपद सम्भल के बबराला में आज भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर
बबराला चेयरमैन हर्ष वर्धन ने फीता काटकर शुभारंभ किया ।
डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर आयोजित इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया वहीं शोभायात्रा मैन मार्केट से शुरू होकर विभिन्न प्रमुख मार्गों व प्रमुख स्थानों से होकर गुजरी यात्रा के दौरान जगह-जगह स्थापित बाबा साहब की प्रतिमाओं पर श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया तथा उनके विचारों को साझा किया
आप को बता दें कि इस दौरान जय भीम के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा वहीं यात्रा में शामिल लोग डीजे की धुन पर नाचते-गाते झंड़े बैनर और जुलूसों के साथ माहौल पूरी तरह से रंग में रंगा नजर आया वहीं आगे बढ़ते रहे जिससे पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला वहीं स्थानीय लोगों ने जगह-जगह फूल बरसाकर शोभायात्रा का स्वागत किया
बता दें बाबा साहब की जयंती पर आज जनपद सम्भल के जगह-जगह सुबह से ही राजनीतिक दलों के नेता व कार्यकर्ता सड़कों पर उतरते नजर आए वहीं जगह जगह पर बाबा साहब की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करते हुए रूबरू और रैलियों का का आयोजन करते हुए नज़र आए
इसी के मद्देनजर रखते हुए हम आप को बता दें कि वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा ।
इसी के दौरान मौजूद रहे लोगों में रोहतास , रिंकू , हरपाल , रामौतार मेंबर , दिनेश पाल कमल सिंह , सोरन सिंह मेंबर , सोनू , सुरेंद्र मूर्तिकार , चुन्नीलाल आदि उपस्थित रहे।
