• Sun. Apr 19th, 2026

Chanakya News India

News Broadcast Live TV

गुमशुदा 6 वर्षीय बालिका विनीता सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

जनपद सम्भल में मिशन शक्ति अभियान (फेज-5) के द्वितीय चरण के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक श्री कृष्ण कुमार के निर्देशन में थाना रजपुरा पुलिस ने गुमशुदा 6 वर्षीय बालिका विनीता को सकुशल बरामद कर उसके परिवार के सुपुर्द कर दिया।
जानकारी के अनुसार, विनीता पुत्री रामावतार सिंह, निवासी ग्राम कुदारसी थाना कैलादेवी, कुछ समय से लापता थी। मिशन शक्ति प्रभारी म0उ0नि0 सीमा चौधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बालिका की तलाश की और उसे सुरक्षित बरामद कर लिया।
बालिका को सुरक्षित पाकर परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार व्यक्त किया। यह कार्रवाई महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान की प्रभावशीलता को दर्शाती है।

अन्य ख़बरें